फोन में कम स्टोरेज की टेंशन से ऐसे पाएं छुटकारा

क्या आप भी स्मार्टफोन में कम स्टोरेज की परेशानी से जूझते हैं? ऐसे में आज हम आप लोगों के लिए कुछ ऐसे रामबाण नुस्खे लेकर आए हैं जो आपके बेहद काम आएंगे।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 दिसंबर 2018 15:27 IST
ख़ास बातें
  • नियमित रूप से Cache फाइल को करें डिलीट
  • फोन में कम स्टोरेज से है परेशान तो जानें टिप्स
  • गैरजरूरी ऐप्स भी करते हैं स्टोरेज की खपत

फोन में कम स्टोरेज की टेंशन से ऐसे पाएं छुटकारा

क्या आप भी स्मार्टफोन में कम स्टोरेज की परेशानी से जूझते हैं? ऐसे में आज हम आप लोगों के लिए कुछ ऐसे रामबाण नुस्खे लेकर आए हैं जो आपके बेहद काम आएंगे। Smartphone लोगों की लाइफलाइन बनते जा रहे हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि यूजर फोन को खुद से एक पल के लिए भी दूर करना पसंद नहीं करते। ऐसी स्थिति में यदि कम स्टोरेज का नोटिफिकेशन मिले तो मूड तो खराब होगा ही।

कम स्टोरेज की परेशानी को स्थाई रूप से दूर करना है तो इसके लिए एक विकल्प यह भी है कि स्मार्टफोन को कंप्यूटर से कनेक्ट कर फोन में मौजूद फाइल को ट्रांसफर कर दिया जाए। स्टोरेज को खाली करने और फोन में जगह बनाने से पहले आपका यह जान लेना बेहद जरूरी है कि आखिर वो कौन सी चीजें हैं जो स्टोरेज की अधिक खपत कर रही हैं। अगर आपके पास एंड्रॉयड स्मार्टफोन है तो Settings> Storage में जाएं। यहां आपको फोन स्टोरेज का पूरा ब्यौरा मिल जाएगा कि कौन सी चीज कितनी खपत कर रही है। इसके बाद आपको फोन में जो भी गैरजरूरी चीज लगे उसे सबसे पहले हटा दें।
Advertisement
 

1) Cache को करें क्लियर

Cache फाइल को समय-समय पर हटाते रहना चाहिए, ऐसा करना से फोन में थोड़ी जगह बनती है। जिन ऐप्स का इस्तेमाल बार-बार होता है उनके cache एकत्रित होने लगते हैं। स्मार्टफोन स्लो होने और फोन में स्टोरेज की समस्या का एक मुख्य कारण यह भी हो सकता है।
 

2) गैरजरूरी ऐप्स को करें डिलीट

यदि आप स्टोरेज को बढ़ाना चाहते हैं तो इसके लिए फोन में मौजूद उन ऐप्स को सबसे पहले हटा दें, जिन्हें आप इस्तेमाल में नहीं लाते या कह लीजिए जो आपके लिए जरूरी नहीं है। बेकार के ऐप्स को फोन से हटाने पर फोन में जगह तो बनेगी लेकिन कई बार ऐप्स को हटाने के बाद भी उनकी cache फाइल रह जाती हैं तो इसलिए सलाह दी जाती है कि नियमित रूप से इन्हें फोन से डिलीट करते रहें।
 

3) क्लाउड स्टोरेज

यदि आप भी अपने स्मार्टफोन में कम स्टोरेज की समस्या से जूझ रहे हैं तो ऐसे में क्लाउड स्टोरेज एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। कई स्मार्टफोन में पहले से Google Drive और Dropbox जैसे ऐप्स प्री-इंस्टॉल होते हैं। आप इनमें से किसी भी विकल्प का चुनाव कर सकते हैं। क्लाउड स्टोरेज में आप तस्वीरें, म्यूजिक और वीडियो फाइल को भी आसानी से अपलोड कर सकते हैं। क्लाउड स्टोरेज का एक फायदा यह भी है कि एक बार फाइल को अपलोड कीजिए और फिर आप इसे कहीं से भी एक्सेस कर सकते हैं।
Advertisement
 

4) इंटरनल स्टोरेज को करें क्लियर

cache क्लियर करने के अलावा एक विकल्प यह भी है कि आप इनबिल्ट स्टोरेज में मौजूद तस्वीरें, म्यूजिक और वीडियो फाइल को माइक्रोएसडी कार्ड में मूव कर दें। कई स्मार्टफोन में ऐप्स को भी माइक्रोएसडी कार्ड में मूव करने का विकल्प होता है, बता दें कि इसके लिए आपको Settings>App में जाना होगा। ऐसा करने से फोन की इनबिल्ट स्टोरेज में थोड़ी खाली जगह रहेगी।
 

5) WhatsApp मीडिया को करें डिलीट

Facebook के इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप में आने वाली तस्वीरें और वीडियो फोन में सेव हो जाती हैं। कई बार ऐसा होता है कि यह फाइल गैलेरी में नहीं दिख पाती तो ऐसे में आपको Internal storage > WhatsApp > Media में जाना होगा। इसके अलावा आपको मीडिया में WhatsApp Video का भी एक विकल्प मिलेगा जहां आपको व्हाट्सऐप पर भेजी हुई वीडियो का एक फोल्डर दिखेगा। इसके बाद आपको निर्णय लेना है कि जिन चीजों की आपको आवश्यकता नहीं उन्हें डिलीट कर दें।
 

एक टिप और भी

कई बार ऐसा होता है कि जरूरत पड़ने पर हम कुछ भी डाउनलोड कर लेते हैं लेकिन कुछ समय बाद हम यह भूल जाते हैं कि वो फाइल हमारे फोन की स्टोरेज को कम कर रही है। ऐसे में आपको यह देखने जरूरी है कि जो फाइल आपके काम की नहीं है उसे या तो हटा दें या फिर उसे इंटरनल स्टोरेज से माइक्रोएसडी कार्ड में मूव कर दें। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Android Smartphones, Storage, unwanted apps, WhatsApp

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  6. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.