बेस्ट कैमरा फोन खरीदते समय ध्यान रहें ये 5 खास बातें

स्मार्टफोन में अच्छा कैमरा होना सभी की जरूरत बन गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 जनवरी 2026 15:01 IST
ख़ास बातें
  • बहुत से यूजर्स फोन खरीदते समय केवल कैमरा पर ही ध्यान देते हैं।
  • कैमरा फोन खरीदते समय इसके कैमरा लेंस का अपर्चर जरूर चेक करें।
  • फोन खरीदते समय OIS फीचर का ध्यान जरूर रखें।

एक फोन में अच्छा कैमरा होना सभी की जरूरत बन गया है।

स्मार्टफोन में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करना आजकल एक जरूरत के जैसा बन गया है। लाखों ऐसे यूजर्स हैं जो सोशल मीडिया पर अपने फोटो, वीडियो शेयर करते हैं। फिर चाहे कहीं घूमने जाना हो या फिर सोशल मीडिया के लिए व्लॉग बनाना हो। एक फोन में अच्छा कैमरा होना सभी की जरूरत बन गया है। बहुत से यूजर्स फोन खरीदते समय केवल कैमरा पर ही ध्यान देते हैं। लेकिन अगर आपको लगता है कि कैमरा का मेगापिक्सल नम्बर ही इसकी क्षमता को निर्धारित करता है तो ऐसा नहीं है। यहां पर हम आपको ऐसी पांच जरूरी बातें बता रहे हैं जो आपको एक कैमरा फोन खरीदते समय जरूर ध्यान रखनी चाहिएं। 

बेस्ट कैमरा फोन खरीदते समय चेक करें ये 5 फीचर 

Advertisement

सेंसर साइज
अगर आप एक बेहतरीन कैमरा फोन खरीदना चाहते हैं तो इसमें मिलने वाला सेंसर साइज जरूर चेक कर लें। इमेज क्वालिटी बहुत हद तक इसके सेंसर साइज पर निर्भर करती है, खासकर लो-लाइट कंडीशन में। अगर सेंसर बड़ा है तो यह ज्यादा लाइट कैप्चर करता है जिससे कि फोटो में डिटेल आती है। 

वाइड अपर्चर
कैमरा फोन खरीदते समय इसके कैमरा लेंस का अपर्चर जरूर चेक करें। अपर्चर का साइज इसके f नम्बर से तय होता है। उदाहरण के लिए f/1.8 या f/2.4 अपर्चर। जितना छोटा f नम्बर होता है उतना ही वाइड अपर्चर इसमें मिलता है। और जितना बड़ा f नम्बर होगा, उतना ही नैरो अपर्चर मिलता है। जबकि लो-लाइट फोटोग्राफी में वाइड अपर्चर बेहतरीन रिजल्ट्स दे सकता है। 

ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS)
कैमरा फोन खरीदते समय OIS फीचर का ध्यान जरूर रखें। यह एक हार्डवेयर फीचर होता है जो हाथ की मूवमेंट के अनुसार लेंस को मूव करता है। इससे फोटो या वीडियो बनाते समय फुटेज स्टेबल रहती है और हिलती-डुलती फुटेज नहीं आती है। यानी कि एक तरह से गिम्बल इफेक्ट इसमें मिलता है। खासकर लो-लाइट में OIS फीचर बहुत काम आता है। 

Advertisement

मेगापिक्सल साइज
फोन कैमरा में दिया गया मेगापिक्सल इमेज का रिजॉल्यूशन तय करता है। यह इमेज क्रॉप करने में अहम भूमिका निभाता है जिससे कि फोटो का डिटेल कम नहीं होता है। लेकिन ज्यादा बड़ा मेगापिक्सल नम्बर हाई क्वालिटी रिजल्ट का वादा नहीं करता। अधिकतर यह लेंस की क्वालिटी पर निर्भर करता है, मेगापिक्सल नम्बर चाहे कितना ही अधिक हो। 

ऑप्टिकल जूम फीचर
कैमरा फोन लेते समय उसमें ऑप्टिकल जूम फीचर जरूर होना चाहिए। महंगे और फ्लैगशिप स्मार्टफोन में कंपनियां कई तरह के लेंस देती हैं। इनमें अल्ट्रावाइड लेंस, मेन लेंस, मैक्रो शूटर, और टेलीफोटो लेंस आदि शामिल होते हैं। आपने देखा होगा कि कई फोन 3x या 5x ऑप्टिकल जूम के साथ आते हैं। इसमें फोन के लेंस को सब्जेक्ट के करीब मूव किया जा सकता है और फोटो क्वालिटी वही बनी रहती है। जबकि डिजिटल जूम में इमेज को क्रॉप कर दिया जाता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  3. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  4. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  5. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  6. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  4. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  5. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  6. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  7. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  8. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  10. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.