50 मेगापिक्सल कैमरा, 5260mAh बैटरी के साथ Honor X6d लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Honor ने यूएई में बजट 5G लाइनअप में विस्तार करते हुए Honor X6d को चुपचाप लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 फरवरी 2026 13:57 IST
ख़ास बातें
  • Honor X6d में 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Honor X6d में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Honor X6d में 5,260mAh की बैटरी दी गई है।

Honor X6d में 50 मेगापिक्सल का कैमरा है।

Photo Credit: Honor

Honor ने यूएई में बजट 5G लाइनअप में विस्तार करते हुए Honor X6d को चुपचाप लॉन्च कर दिया है। यह एक एंट्री-लेवल फोन है, जिसमें 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 4GB RAM और 50 मेगापिक्सल के रियर कैमरा से लैस है। यह फोन 5,260mAh की बैटरी से लैस है। यहां हम आपको Honor X6d के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Honor X6d Price

Honor X6d के 4GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत AED 509 (लगभग 12,600 रुपये) है। यह फोन यूएई में Jumbo.ae ऑनलाइन रिटेलर के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह फोन मिडनाइट ब्लैक और ओशन सियान कलर में उपलब्ध है। हालांकि, अभी तक भारत समेत अन्य बाजारों में लॉन्च होने के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

Advertisement

Honor X6d Features & Specifications

Honor X6d में 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन पिक्सल है। यह फोन 6nm ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट से लैस है। इसमें 4GB RAM और 256GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसके माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह फोन Android 15 पर बेस्ड MagicOS 9 पर काम करता है। X6d में मोटे बेजल और फ्रंट की ओरफ सेल्फी कैमरे के लिए बीच में वॉटर ड्रॉप स्टाइल नॉच है। रियर की ओर ऊपर-बाएं कॉर्नर में एक सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें दो बड़े सर्कुलर कटआउट और एक एलईडी फ्लैश हैं। फोन के कॉर्नर भी सपाट हैं, पावर और वॉल्यूम बटन दाईं ओर स्थित हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो X6d के रियर में f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इस फोन में 5,260mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम सपोर्ट, वाई-फाई और ब्लूटूथ आदि शामिल हैं।
 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.