50MP कैमरा, 4GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ Honor X6 लॉन्च, जानें कीमत

Honor X6 एंड्रॉयड 12 आधारित MagicUI 6.1 पर रन करता है।

विज्ञापन
ध्रुव राघव, अपडेटेड: 21 सितंबर 2022 16:21 IST
ख़ास बातें
  • फोन में MediaTek Helio G25 SoC है
  • इसमें ट्रिपल रियर कैमरा है जिसमें प्राइमरी सेंसर 50 मेगापिक्सल का है
  • फोन में 5,000mAh बैटरी है जिसके साथ 10W चार्जिंग का सपोर्ट है

Honor X6 को 64GB और 128GB स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है।

Honor X6 को साउदी अरब में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने अधिकारिक वेबसाइट पर इसके बारे में बताया है। फोन में 6.5 इंच LCD डिस्प्ले 720x1,600 पिक्सल रेजॉल्यूशन के साथ है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है और इसमें 16.7 मिलियन कलर्स हैं। प्रोसेसिंग के लिए फोन में MediaTek Helio G25 SoC है। साथ में IMG GE8320 GPU भी है। फोन को कंपनी ने तीन कलर वेरिएंट्स में पेश किया है। यह फोन MagicUI 6.1 पर रन करता है। 

Honor X6 की कीमत का खुलासा अभी कंपनी ने नहीं किया है। फोन को 64GB और 128GB स्टोरेज में उतारा गया है। सउदी अरेबिया में हॉनर वेबसाइट पर फोन को मिडनाइट ब्लैक, ओशन ब्लू और टाइटेनियम सिल्वर में लिस्ट किया गया है। वेबसाइट पर फोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में भी पता चलता है। 
Advertisement
 

Honor X6 specifications

Honor X6 एंड्रॉयड 12 आधारित MagicUI 6.1 पर रन करता है। स्मार्टफोन में 6.5 इंच LCD डिस्प्ले 720x1,600 पिक्सल रेजॉल्यूशन के साथ है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है और इसमें 16.7 मिलियन कलर्स हैं। फोन में MediaTek Helio G25 SoC है जिसके साथ में IMG GE8320 GPU की पेअरिंग है। यह 4GB रैम के साथ आता है। स्टोरेज के लिए 64GB और 128GB का ऑप्शन मिल जाता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। 

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो, इसमें ट्रिपल रियर कैमरा है जिसमें प्राइमरी सेंसर 50 मेगापिक्सल f/1.8 अपर्चर के साथ है। दूसरा कैमरा f/2.4 अपर्चर के साथ डेप्थ सेंसर है। तीसरा लैंस f/2.4 अपर्चर वाला मैक्रो कैमरा है। कैमरा में 6x डिजिटल जूम फीचर भी दिया गया है। यह 1080p वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। सेल्फी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/2.2 है। 
Advertisement

कनेक्टिविटी ऑप्शंस की बात करें तो, इसमें 4G LTE, डुअल बैंड Wi-Fi, Bluetooth v5.1, GPS, NFC, 3.5mm ऑडियो जैक, और OTG का सपोर्ट मिलता है। सेंसर्स में ग्रेविटी सेंसर, एम्बियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। सिक्योरिटी के लिए इसमें फेस रिकग्निशन और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर हैं। चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप सी फीचर है। फोन में 5,000mAh बैटरी है जिसके साथ 10W चार्जिंग का सपोर्ट है। डिवाइस के डाइमेंशन 163.66 x 75.13 x 8.68mm और वजन 194 ग्राम है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी25

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor X6 price, Honor X6 specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  2. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  2. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  3. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  4. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  6. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  7. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  8. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  9. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.