10 हजार mAh बैटरी, 32 GB तक रैम से लैस होगा Honor Win, 26 दिसंबर को है लॉन्च!

फोन में 10,000mAh की बैटरी दी गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2025 09:46 IST
ख़ास बातें
  • Honor Win दोनों मॉडल्स में ज्यादा पावरफुल बताया जा रहा है।
  • फोन में 10,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • इसमें दमदार Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट होगा।

Honor Win सीरीज को कंपनी चीन में 26 दिसंबर के दिन लॉन्च करने जा रही है।

Photo Credit: Honor

Honor Win सीरीज को कंपनी चीन में 26 दिसंबर के दिन लॉन्च करने जा रही है। सीरीज में दो स्मार्टफोन शामिल बताए गए हैं जिनके नाम Honor Win और Honor Win RT हैं। इन दोनों स्मार्टफोन्स में कंपनी धांसू फीचर्स लेकर आने वाली है। लेकिन Honor Win दोनों मॉडल्स में ज्यादा पावरफुल बताया जा रहा है। Honor Win के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। दावा किया जा रहा है कि फोन के ऑफिशियल स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं जिसमें फोन के अंदर 32 जीबी तक रैम और Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट होने की पुष्टि की गई है। आइए विस्तार से जानते हैं। 

Honor Win के लॉन्च से पहले फोन के धांसू स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक हो गए हैं। Weibo पर एक यूजर ने Honor Win की अबाउट फोन (About Phone) इमेज शेयर की है। इस फोटो को हॉनर के इंजीनियर ने री-पोस्ट किया है। पोस्ट के अनुसार, फोन में 10,000mAh की बैटरी दी गई है। फोन में 1.5K डिस्प्ले दिया गया है जिसमें  2800 x 1272 रिजॉल्यूशन वाला पैनल होगा। इसमें दमदार Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट होगा। कंपनी ने फोन को अधिकारिक वेबसाइट पर टीज कर दिया है। हॉनर की चीनी वेबसाइट पर दोनों ही स्मार्टफोन मॉडल्स को लिस्ट किया गया है। कंपनी ने यहां फोन के 26 दिसंबर लॉन्च की घोषणा की है। 

फोन में 32 जीबी रैम होगी जिसमें 16 जीबी LPDDR5x Ultra फिजिकल रैम, और 16 जीबी वर्चुअल रैम का सपोर्ट दिया गया है। फोन में हॉनर के खुद के बनाए चिप C1+ RF एन्हांसमेंट, और E2 पावर एफिशिएंसी चिप होंगे। यानी कुल मिलाकर यह एक दमदार फोन होने वाला है। 

हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो फोन में रियर साइड में ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। इसका मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा। फोन में बड़ा डिस्प्ले देखने को मिलेगा जिसका साइज 6.83 इंच तक बड़ा हो सकता है। फोन को कंपनी तीन शेड्स में लॉन्च कर सकती है। इनमें ब्लैक, ब्लू और व्हाइट को शामिल किया जा सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.