Honor View 20 लॉन्च, जानें इसकी सारी खासियतें

Huawei के Honor ब्रांड ने पेरिस में अपने स्मार्टफोन Honor View 20 को लॉन्च कर दिया। यह स्मार्टफोन वाकई में बीते महीने चीन में लॉन्च किए गए Honor V20 का ग्लोबल वेरिएंट है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 जनवरी 2019 11:23 IST
ख़ास बातें
  • हॉनर व्यू20 की बैटरी 4,000 एमएएच की है
  • Honor View 20 में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर है
  • 29 जनवरी को भारत में लॉन्च होगा Honor View 20

Honor View 20 की भारत में कीमत (संभावित) 40,000 रुपये के आसपास हो सकती है

Huawei के Honor ब्रांड ने पेरिस में अपने स्मार्टफोन Honor View 20 को लॉन्च कर दिया। यह स्मार्टफोन वाकई में बीते महीने चीन में लॉन्च किए गए Honor V20 का ग्लोबल वेरिएंट है। यह उन शुरुआती हैंडसेट में से है जिसमें सेल्फी सेंसर के लिए डिस्प्ले होल का इस्तेमाल हुआ है। अनोखे फ्रंट पैनल डिज़ाइन के अलावा Honor View में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर और सेकेंडरी टाइम ऑफ फ्लाइट (ToF) सेंसर है। फोन में जान फूंकने का काम करेगी 4,000 एमएएच की बैटरी और इसमें फ्लैगशिप हाइसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। यह कंपनी की जीपीयू टर्बो  2.0 टेक्नोलॉजी से लैस है। भारतीय बाजार में Honor View 20 स्मार्टफोन को 29 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। भारत में आधिकारिक लॉन्च से पहले Amazon इंडिया और कंपनी के आधिकारिक हाइहॉनर स्टोर पर प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है।
 

Honor View 20 की कीमत

हॉनर व्यू 20 की कीमत 569 यूरो (करीब 46,100 रुपये) या 499 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड (करीब 46,100 रुपये) से शुरू होती है। इस दाम में 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाएगा। फोन का एक 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है। यह मोकिनो को-डिज़ाइन एडिशन का हिस्सा है। इस वेरिएंट को 649 यूरो (करीब 52,500 रुपये) या 579 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड (करीब 53,500 रुपये) में बेचा जाएगा। 6 जीबी रैम वाला वेरिएंट मिडनाइट ब्लैक और सेफायर ब्लू रंग में बिकेगा। Moschino Co-Design एडिशन को फेंटम ब्लू और फेंटम रेड कलर में उपलब्ध कराया जाएगा।

Honor View 20 के स्पेसिफिकेशन

Honor View 20 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित मैजिक यूआई 2.0.1 पर चलेगा। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2310 पिक्सल) टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इसमें कंपनी के लेटेस्ट 7एनएम ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम के दो विकल्प हैं- 6 जीबी और 8 जीबी। इनबिल्ट स्टोरेज के भी दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 256 जीबी। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए कोई सपोर्ट नहीं है।
Advertisement
 

Honor View 20 का कैमरा

कैमरा सेटअप की बात करें तो Honor View 20 में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर है। यह प्राइमरी सेंसर एफ/1.8 अपर्चर, 960 फ्रेम प्रति सेकेंड स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट, ऑटोफोकस, एआई एचडीआर और एलईडी फ्लैश से लैस है। इसके साथ जुगलबंदी में 3D Time of Flight (ToF) सेंसर भी काम करेगा। इस पर इमेज का डेप्थ कैपचर करने की जिम्मेदारी है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह फिक्स्ड फोकस सेंसर है। एआई फोटो, नाइट सीन, पोर्ट्रेट, फन एआर, टाइम-लैप्स फोटोग्राफी और स्लो-मोशन जैसे कैमरा फीचर इस फोन का हिस्सा हैं।  
 

Honor View 20 की बैटरी

हॉनर व्यू20 की बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी ने पहले ही बताया था कि Honor View 20 लिंक टर्बो टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इस तकनीक की मदद से फोन अपने आप ही डेटा और वाई-फाई के बीच स्विच कर लेता है। ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी जैसे कनेक्टिविटी फीचर फोन का हिस्सा हैं। इस फोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी दिए गए हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful processor
  • Modern design
  • Good battery life
  • Bundled supercharger
  • Bad
  • Inconsistent face recognition
  • Hole-punch design might not appeal to everyone
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 980

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9

रिज़ॉल्यूशन

1080x2310 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  3. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  4. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  5. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  6. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  7. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.