Honor V30 और Honor V30 Pro में हो सकते हैं 60 मेगापिक्सल के कैमरे

Honor V30, Honor V30 Pro: हॉनर ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया था कि कंपनी के आगामी हॉनर वी30 सीरीज़ के फोन Kirin 990 5G चिपसेट से लैस होंगे। जानें हॉनर वी30 और हॉनर वी30 प्रो के बारे में।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 7 अक्टूबर 2019 15:04 IST
ख़ास बातें
  • Honor V30 में हो सकते हैं तीन रियर कैमरे
  • हॉनर वी30 में हो सकती है 4,000 एमएएच की बैटरी
  • Honor V30 में चार रियर कैमरे और OLED डिस्प्ले हो सकता है

Honor V30, Honor V30 Pro Camera: हॉनर वी30 और हॉनर वी30 प्रो में हो सकते हैं 60 मेगापिक्सल के कैमरे

Photo Credit: Twitter / @RODENT950

Honor V30, Honor V30 Pro: हॉनर ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया था कि कंपनी के आगामी हॉनर वी30 सीरीज़ के फोन Kirin 990 5G चिपसेट से लैस होंगे। एक नए लीक से इस बात का संकेत मिला है कि Huawei का सब-ब्रांड हॉनर जल्द एक नहीं बल्कि हॉनर वी30 सीरीज़ के अंतर्गत दो नए स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा Honor V30 और Honor V30 Pro स्मार्टफोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन भी लीक हो गए हैं। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि हॉनर वी30 और हॉनर वी30 प्रो को आखिर कब तक लॉन्च किया जाएगा।

टिप्स्टर Teme (@ RODENT950) द्वारा किए ट्वीट के अनुसार, Honor दो नए फ्लैगशिप फोन हॉनर वी30 और हॉनर वी30 प्रो को लॉन्च करने की तैयारी में है। टिप्स्टर ने एक तस्वीर को भी शेयर किया है जिसे लेकर कहा जा रहा है कि यह Honor V30 है। फोन में पतले-बेज़ल के साथ फुल-स्क्रीन डिस्प्ले और स्क्रीन पर बायीं ओर फ्रंट कैमरा को होल-पंच में जगह मिली है।
Advertisement

Honor V30 के फ्रंट साइड का डिज़ाइन Honor 20 से मिलता जुलता है। ट्वीट में इस बात का भी जिक्र है कि हॉनर वी30 में किरिन 990 प्रोसेसर का इस्तेमाल हो सकता है। दूसरी ओर, Honor V30 Pro में किरिन 990 5जी चिपसेट का इस्तेमाल हो सकता है, इस बात की पुष्टि पिछले महीने भी हुई थी। लीक स्पेसिफिकेशन की बात करें तो हुवावे वी30 में सिंगल होल-पंच फ्रंट कैमरा के साथ एलसीडी डिस्प्ले है।
 

Honor V30 Pro, Honor V30 Camera

इसके अलावा फोन के पिछले हिस्से में तीन रियर कैमरे हो सकते हैं, इसमें 60 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जा सकता है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जो 22.5 वॉट सुपरचार्ज सपोर्ट के साथ आ सकती है। पावरफुल हॉनर वी30 प्रो की बात करें तो फोन के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरे हो सकते हैं और इसका प्राइमरी सेंसर 60 मेगापिक्सल का हो सकता है।
Advertisement

आगामी हॉनर फ्लैगशिप फोन में डुअल पंच-होल सेल्फी कैमरा के साथ एमोलेड डिस्प्ले हो सकता है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,200 एमएएच की बैटरी हो सकती है जो 40 वॉट सुपरचार्ज सपोर्ट के साथ आ सकती है। इसके अलावा Honor V30 Pro को लेकर दावा किया गया है कि यह 15 वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  3. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  2. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  3. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  4. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  5. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  6. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
  7. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
  8. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
  9. Oppo K14 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  10. YouTube Views बढ़ाने के चक्कर में 9 साल के बच्चे ने खर्च किए ₹1.13 करोड़, पिता को ऐसे चला पता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.