Honor Play 9T चीन में 6000mAh बैटरी, Snapdragon 4 Gen 2 चिप के साथ लॉन्च, जानें क्या है खास

Honor Play 9T में 6.77 इंच की TFT LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD + रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 सितंबर 2024 18:45 IST
ख़ास बातें
  • Honor Play 9T में 6.77 इंच की TFT LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Honor Play 9T में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Honor Play 9T में 6,000mAh का बैटरी दी गई है।

Honor Play 9T में 6.77 इंच की TFT LCD डिस्प्ले है।

Photo Credit: Honor

Honor ने हाल ही में अपने घरेलू बाजार चीन में एक नया बजट स्मार्टफोन Honor Play 9T पेश किया है। Honor Play 9T में 6.77 इंच की TFT LCD डिस्प्ले दी गई है। ऑनर के इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Honor Play 9T के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Honor Play 9T Price


Honor Play 9T के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 999 युआन (लगभग 11,835 रुपये) है। वहीं 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,099 युआन (लगभग 13,010 रुपये) और 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत और 1,299 युआन (लगभग 15,361 रुपये) है। Honor का यह स्मार्टफोन ब्लैक, व्हाइट और ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। 


Honor Play 9T Features, Specifications


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Honor Play 9T में 6.77 इंच की TFT LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD + रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 12GB तक रैम, 8 जीबी तक वर्चुअल रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इस स्मार्टफोन में 6,000mAh का बैटरी दी गई है जो कि 35वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है। 

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के रियर में 8x डिजिटल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अन्य फीचर्स में 300 प्रतिशत वॉल्यूम बूस्ट के साथ हाई-रेज ऑडियो शामिल है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड मैजिक ओएस 8 कस्टम स्किन पर चलता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  2. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  4. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  5. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  2. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  4. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  6. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  7. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  8. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  9. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  10. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.