Honor Play 80 Pro हुआ 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Honor ने चीनी बाजार में Play लाइनअप में विस्तार करते हुए Honor Play 80 Pro को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 अप्रैल 2026 15:24 IST
ख़ास बातें
  • Honor Play 80 Pro में 6.8 इंच की HD+ TFT LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Honor Play 80 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Honor Play 80 Pro में 7,000mAh की बैटरी भी दी गई है।

Honor Play 80 Pro में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

Photo Credit: Honor

Honor ने चीनी बाजार में Play लाइनअप में विस्तार करते हुए Honor Play 80 Pro को लॉन्च कर दिया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6एस जेन 3 चिपसेट से लैस किया गया है। इस फोन में 7,000mAh बैटरी लगाई गई है जो कि लंबे समय तक चलने का वादा करती है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। फोन में 6.8 इंच की TFT LCD टचस्क्रीन भी दी गई है। यहां हम आपको Honor Play 80 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Honor Play 80 Pro Price

Honor Play 80 Pro के 6GB/256GB स्टोरेज  वेरिएंट की कीमत CNY 1,899 (लगभग 26,000 रुपये), 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,099 (लगभग 28,000 रुपये) और 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,299 (लगभग 31,000 रुपये) है। यह फोन चीन में Honor के ऑनलाइन स्टोर के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि, अभी तक बिक्री की तारीख का खुलासा नहीं हुआ है। यह फोन एज्योर स्काई, ब्लैक फैंटम नाइट और व्हाइट मूनलाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

Honor Play 80 Pro Features & Specifications

Honor Play 80 Pro में 6.8 इंच की HD+ TFT LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1610 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 850 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग से लैस किया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड MagicOS 9 पर चलता है। Play 80 Pro में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s जेन 3 चिपसेट के साथ Adreno A619 GPU दिया गया है। इसमें 12GB तक RAM और 256GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इस फोन में 7,000mAh की बैटरी भी दी गई है जो कि फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Play 80 Pro के रियर में f/1.8 अपर्चर और 8x डिजिटल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। इस फोन में ग्रेविटी सेंसर, फिंगरप्रिंट सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और एक्सेलेरोमीटर जैसे सेंसर भी मौजूद हैं। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 166.89 मिमी, चौड़ाई 76.8 मिमी, मोटाई 8.24 मिमी और वजन 207 ग्राम है।

Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s Gen 3

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

7000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

720x1610 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  5. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  3. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  4. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  6. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  10. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.