Honor ने चीनी बाजार में अपना नया फोन Honor Play 80 Plus लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: Honor
Honor Play 80 Plus में 6.61 इंच की TFT LCD डिस्प्ले है।
Honor ने चीनी बाजार में अपना नया फोन Honor Play 80 Plus लॉन्च कर दिया है। Play 80 Plus में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 4 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 7,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। ऑनर प्ले 80 प्लस में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Honor Play 80 Plus के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Honor Play 80 Plus के 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,699 (लगभग 24,000 रुपये) है। वहीं 6GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,899 (लगभग 26,400 रुपये), 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,799 (लगभग 25,000 रुपये) और 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,099 (लगभग 29,000 रुपये) है। Honor का यह फोन वर्तमान में प्री-ऑर्डर के लिए Honor चीन के ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध है। यह फोन Aquamarine, Floating Gold और Inkstone Black कलर ऑप्शन में आता है।
Honor Play 80 Plus में 6.61 इंच की TFT LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1,604 पिक्सल, 120Hz तक रिफ्रेश रेट, 1010 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 90.7 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो है। यह फोन ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 4 चिपसेट से लैस किया गया है, जिसके साथ Adreno 613 GPU है। इस फोन में 12GB तक RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इस फोन में एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कंपास और ग्रेविटी सेंसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड MagicOS 10 पर चलता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Play 80 Plus के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है। Play 80 Plus में 7,500mAh की बैटरी दी गई है जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, ब्लूटूथ 5.0, डुअल-बैंड वाई-फाई, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और जीपीएस शामिल है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 163.9 मिमी, चौड़ाई 75.9 मिमी 8.29 मिमी और वजन 205 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,590
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹41,061
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च