Honor Play 70 Plus हुआ लॉन्च: 12GB रैम, 7000mAh बैटरी वाले मिड-रेंज फोन को खरीदें इस कीमत पर

Honor Play 70 Plus में 6.77-इंच का बड़ा LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसमें HD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 अगस्त 2025 15:31 IST
ख़ास बातें
  • 7,000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग के साथ दमदार बैकअप
  • Snapdragon 6s Gen 3 के साथ 12GB तक रैम व 512GB तक स्टोरेज ऑप्शन
  • आउट-ऑफ-द-बॉक्स Android 15 बेस्ड Magic OS 9.0 रन करता है

Honor Play 70 Plus की कीमत चीन में 1,199 युआन (लगभग 14,500 रुपये) से शुरू होती है

Photo Credit: Honor

Honor ने बिना शोर-शराबा किए अपना नया मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन Play 70 Plus चीन में लॉन्च कर दिया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका 7,000mAh का मेगा बैटरी पैक और Qualcomm का नया Snapdragon 6s Gen 3 चिपसेट है। ये एक ऐसा फोन है जो न सिर्फ स्टाइलिश लुक और परफॉर्मेंस पर फोकस करता है, बल्कि ड्यूरेबिलिटी के मामले में भी एक कदम आगे है। कंपनी का दावा है कि यह फोन 'Gold Label five-star drop resistance' के साथ आता है, जो इसे एक्सिडेंटल ड्रॉप से बचाता है।

Honor Play 70 Plus के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन को चीन में 1,199 युआन (लगभग 14,500 रुपये), 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 1,399 युआन (लगभग 17,000 रुपये) और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन को 1,599 युआन (लगभग 19,500 रुपये) में लॉन्च किया गया है। यह फोन Blue, Black, Pink और White जैसे चार कलर ऑप्शंस में आएगा और इसकी बिक्री 8 अगस्त से चीन में शुरू होगी। फिलहाल भारत लॉन्च पर कोई जानकारी नहीं है।

Advertisement

Honor Play 70 Plus में 6.77-इंच का बड़ा LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसमें HD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। साथ ही DC dimming और मल्टीपल आई प्रोटेक्शन मोड्स भी दिए गए हैं, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर आंखों पर स्ट्रेन कम पड़े। इसके अलावा एक डेडिकेटिड AI बटन भी है, जो ब्राइटनेस एडजस्ट करने, मैमोरी क्लीन करने और डिलीवरीज चेक करने जैसे स्मार्ट शॉर्टकट्स को एक्टिवेट करता है।

Snapdragon 6s Gen 3 चिपसेट पर काम करने वाला डिवाइस 7,000mAh की बैटरी से लैस आता है। फोन 45W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कैमरा की बात करें तो Honor Play 70 Plus में 50MP का सिंगल रियर कैमरा है, जो AI फीचर्स के साथ आता है। इसमें ऑब्जेक्ट रिमूवल, इमेज एक्सपेंशन और आई करेक्शन जैसे स्मार्ट टूल्स मिलते हैं। 

फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं जो 400% तक वॉल्यूम एंप्लिफाई कर सकते हैं। इसके अलावा मल्टी-सिनेरीयो NFC भी शामिल है। फोन आउट-ऑफ-द-बॉक्स Android 15 बेस्ड Magic OS 9.0 रन करता है। Honor ने ड्यूरेबिलिटी के लिए इसे Tai Chi शॉक एब्जॉर्प्शन स्ट्रक्चर के साथ डिजाइन किया है। यह IP65 रेटेड है और डिस्प्ले गीले हाखों से भी परफेक्ट तरीके से काम करता है।

Advertisement

Honor Play 70 Plus की कीमत कितनी है?

Honor Play 70 Plus के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की कीमत 1,199 युआन (लगभग 14,500 रुपये), 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की 1,399 युआन (लगभग 17,000 रुपये) और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की 1,599 युआन (लगभग 19,500 रुपये) है।

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत क्या है?

इसकी सबसे बड़ी खासियत 7,000mAh की बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर और रगेड बॉडी है।

क्या Honor Play 70 Plus भारत में लॉन्च होगा?

अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है, लेकिन इतनी आक्रामक प्राइसिंग के साथ इसकी ग्लोबल एंट्री संभव है।

Advertisement

कैमरा फीचर्स में क्या खास है?

फोन में 50MP का AI कैमरा है। फोन ऑब्जेक्ट रिमूवल, इमेज एक्सपेंशन और आई करेक्शन जैसे स्मार्ट टूल्स के साथ आता है।

क्या इसमें AMOLED डिस्प्ले है?

नहीं, इसमें 6.77-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले है लेकिन 120Hz रिफ्रेश रेट और मल्टीपल आई प्रोटेक्शन मोड्स के साथ आता है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.77 इंच

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

7000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड

रिज़ॉल्यूशन

720x1610 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  3. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  2. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  3. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  4. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  5. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  6. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  7. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  8. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  9. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  10. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.