5000mAh बैटरी, 8GB रैम, Snapdragon 480 चिप के साथ सस्ता 5G फोन Honor Play 6C लॉन्च, जानें कीमत

फोन में 5000एमएएच बैटरी 22.5W फास्ट चार्जिंग के साथ दी गई है।

5000mAh बैटरी, 8GB रैम, Snapdragon 480 चिप के साथ सस्ता 5G फोन Honor Play 6C लॉन्च, जानें कीमत

Honor Play 6C फोन Snapdragon 480 5G SoC के साथ आता है।

ख़ास बातें
  • इसमें हॉनर का Magic UI 5.0 ओएस दिया गया है
  • डिस्प्ले में वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन है
  • फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा और रियर में 13MP का सिंगल कैमरा है
विज्ञापन
Honor ने अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Honor Play 6C चीन में बिना किसी शोर शराबे के लॉन्च कर दिया है। फोन में Snapdragon 480 5G प्रोसेसर है और रियर में सिंगल कैमरा दिया गया है। इसकी बैटरी कैपिसिटी 5000एमएएच की है जिसके साथ 22.5W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। कंपनी ने इसे अफॉर्डेबल 5G सेग्मेंट में लॉन्च किया है। हॉनर के 5जी फोन काफी पॉपुलर हैं और इसी कड़ी में Honor Play 6C नया एडिशन है। कंपनी जल्द ही अपनी फ्लैगशिप X40 सीरीज को लॉन्च कर सकती है। इसमें Snapdragon 888 4G चिपसेट दिए जाने की बात कही गई है। Honor Play 6C की कीमत और फीचर्स डिटेल्स नीचे दी जा रही हैं। 
 

Honor Play 6C price, availability

Honor Play 6C एक 5G स्मार्टफोन है जो कि एक अफॉर्डेबल डिवाइस है। फोन फिलहाल चीन में उपलब्ध है। इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 1099 युआन (लगभग 12,700 रुपये) है। जबकि इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1299 युआन (लगभग 15,000 रुपये) है। कंपनी ने इस तीन कलर्स- मैजिक नाइट ब्लैक, ऑरोरा ब्लू और टाइटेनियम सिल्वर में लॉन्च किया है। फिलहाल यह भारत में उपलब्ध नहीं है। 
 

Honor Play 6C specifications, features

Honor Play 6C फोन Snapdragon 480 5G SoC के साथ आता है। इसमें हॉनर का Magic UI 5.0 ओएस दिया गया है जो कि एंड्रॉयड 12 पर आधारित है। फोन में 5000एमएएच बैटरी 22.5W फास्ट चार्जिंग के साथ दी गई है। डिस्प्ले में वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन है। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है और रियर में 13 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा दिया गया है जिसके साथ एलईडी फ्लैश भी है। 

फोन में 6.51 इंच आईपीएस डिस्प्ले है जिसमें एचडीप्लस रिजॉल्यूशन दिया गया है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है और रिफ्रेश रेट 90Hz है। यह डिवाइस साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आता है। यह 8 जीबी तक रैम और 128 स्टोरेज के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल SIM, 5G, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth 5.1, GPS, USB Type-C और 3.5mm जैक का सपोर्ट है। 

जल्द ही कंपनी इसके ग्लोबल लॉन्च की घोषणा कर सकती है, ऐसा कहा गया है। इसके अलावा कंपनी Honor X40 GT के साथ X40 सीरीज को भी जल्द लॉन्च कर सकती है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »