Honor Play 4 और Honor Play 4 Pro स्मार्टफोन 8 जीबी रैम के साथ लॉन्च, ये हैं खूबियां

Honor Play 4 के 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,799 चीनी युआन (लगभग 19,100 रुपये) है, जबकि इसका 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प 1,999 चीनी युआन (लगभग 21,200 रुपये) में लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 4 जून 2020 10:34 IST
ख़ास बातें
  • डुअल सेल्फी कैमरा और स्पेशल आईआर सेंसर से लैस आता है Honor Play 4 Pro
  • Honor Play 4 में शामिल है सिंगल सेल्फी कैमरा और क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • दोनों हॉनर प्ले 4 स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी करते हैं सपोर्ट

Honor Play 4 सीरीज़ 5G सपोर्ट और फास्ट चार्जिंग से लैस आती है

Honor Play 4 और Honor Play 4 Pro को लॉन्च कर दिया गया है। नए स्मार्टफोन होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ आते हैं और 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट करते हैं। हॉनर ने दोनों हॉनर प्ले 4 मॉडल पर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया है। इसके अलावा, नई सीरीज़ में हॉनर प्ले 4 प्रो एक अतिरिक्त वेरिएंट में आता है, जिसमें शरीर के तापमान को मापने के लिए पीछे एक समर्पित आईआर सेंसर दिया गया है। आजकल चल रही कोरोनावायरस महामारी के समय में यह फीचर काफी उपयोगी है क्योंकि शरीर के तापमान में अचानक वृद्धि COVID-19 के शुरुआती लक्षणों में से एक माना जाता है।
 

Honor Play 4, Honor Play 4 Pro price and availability details

हॉनर प्ले 4 के 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,799 चीनी युआन (लगभग 19,100 रुपये) है, जबकि इसका 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प 1,999 चीनी युआन (लगभग 21,200 रुपये) में लॉन्च किया गया है। फोन मैजिकल नाइट ब्लैक, फैंटम ब्लू और आइसलैंड इल्यूज़न रंग के विकल्पों में आता है और 12 जून से चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। दूसरी ओर, Honor Play 4 Pro के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,899 चीनी युआन (लगभग, 30,800 रुपये) रखी गई है।
Advertisement

Honor Play 4 Pro में IR सेंसर वाला एक वेरिएंट भी आता है, जिसमें समान 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज कॉन्फिगरेशन है लेकिन इसकी कीमत 2,999 (लगभग 31,800 रुपये) है। फोन 9 जून से मैजिकल नाइट ब्लैक, मेका ब्लू और आइसलैंड इल्यूज़न रंग विकल्पों के साथ चीन में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

Honor Play 4 और Honor Play 4 Pro दोनों के वैश्विक लॉन्च के बारे में फिलहाल जानकारी साझा नहीं की गई है।
Advertisement
 

Honor Play 4 specifications, features

डुअल-सिम (नैनो) हॉनर प्ले 4 में एंड्रॉयड 10 पर आधारित मैजिक यूआई 3.1 दिया गया है और इसमें 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 386 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी के साथ 6.81 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले आता है। फोन में एक ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 800 चिपसेट शामिल है, जिसकी जुगलबंदी माली जी57 एमसी4 जीपीयू और 8 जीबी तक LPDDR4x रैम के साथ की गई है। Honor Play 4 में एक क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें एफ/1.89 अपर्चर वाला 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल वाइड-एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाले दो 2-मेगापिक्सल के सेंसर शामिल हैं। सेल्फी के लिए फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेंसर आता है,  जिसका अपर्चर एफ/2.0 है।
 

हॉनर प्ले 4 में 128 जीबी स्टोरेज दिया गया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ v5.1, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और एक 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल हैं। बोर्ड पर एक्सीलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल है। हॉनर प्ले 4 इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस आता है।
Advertisement

Honor Play 4 में 4,300 एमएएच क्षमता की बैटरी दी गई है, जो 22.5W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 

Honor Play 4 Pro specifications, features

डुअल-सिम (नैनो) हॉनर प्ले 4 प्रो में एंड्रॉयड 10 पर आधारित मैजिक यूआई 3.1 दिया गया है और इसमें 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 6.57 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले आता है। फोन में एक ऑक्टा-कोर हुवावे हाईसिलिकॉन किरिन 990 चिपसेट शामिल है, जिसकी जुगलबंदी माली जी76 जीपीयू और 8 जीबी रैम के साथ की गई है। Honor Play 4 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 40-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए फ्रंट में डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर मौजूद है।
Advertisement

आम सेंसर के अलावा हॉनर प्ले 4 प्रो के एक स्पेशल एडिशन वेरिएंट में अतिरिक्त आईआर सेंसर भी दिया गया है। यह सेंसर 0.1 डिग्री सेल्सियस तक की सटीकता के साथ तापमान का पता लगा सकता है।

हॉनर प्ले 4 प्रो में 128 जीबी स्टोरेज दिया गया है और इस स्टोरेज को आगे बढ़ाया नहीं जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ v5.1, जीपीएस/ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं। बोर्ड पर एक्सीलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप और मैग्नेटोमीटर, और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल है। हॉनर प्ले 4 प्रो इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस आता है।
Advertisement

Honor Play 4 Pro में 4,200 एमएएच क्षमता की बैटरी दी गई है, जो 40W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.81 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 800

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.57 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 990

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

40-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  3. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  4. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  4. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  5. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  6. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  7. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  8. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  10. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.