10100mAh बैटरी, 11.5 इंच IMAX डिस्प्ले के साथ Honor Pad V9 टैबलेट लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Honor ने चीनी बाजार में गेमिंग स्मार्टफोन के साथ नया टैबलेट Honor Pad V9 लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 दिसंबर 2024 18:03 IST
ख़ास बातें
  • Honor Pad V9 में 11.5 इंच की बड़ी IMAX एन्हांस्ड डिस्प्ले दी गई है।
  • Honor Pad V9 के 8GB+128GB की कीमत 2,099 Yuan (लगभग 24,454 रुपये) है।
  • Honor Pad V9 में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

Honor Pad V9 में 11.5 इंच की बड़ी IMAX एन्हांस्ड डिस्प्लेहै।

Photo Credit: Honor

Honor  ने चीनी बाजार में गेमिंग स्मार्टफोन के साथ नया टैबलेट Honor Pad V9 लॉन्च कर दिया है। यह एक प्रीमियम टैबलेट है जिसमें ऑल-मेटल बॉडी, आईमैक्स एडवांस डिस्प्ले दी गई है। Honor के इस टैबलेट में 10,100mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 6W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यहां हम आपको Honor Pad V9 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Honor Pad V9 Price


Honor Pad V9 के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,099 Yuan (लगभग 24,454 रुपये), 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,299 Yuan (लगभग 26,746 रुपये), 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,499 Yuan (लगभग 29,123 रुपये) और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,799 Yuan (लगभग 32,605 रुपये) है। यह टैबलेट यूलॉन्ग स्नो, कैंगशान ग्रे और लुयान पर्पल कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। 


Honor Pad V9 Specifications Specifications


Honor Pad V9 में 11.5 इंच की बड़ी IMAX एन्हांस्ड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2.8K पिक्सल, 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 144Hz रिफ्रेश रेट है। यह टैबलेट एंड्रॉइड 15 ओएस बेस्ड मैजिक ओएस 9.0 कस्टम स्किन के साथ आता है। इस टैबलेट में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंशिटी 8350 एक्सट्रीम एडिशन प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी ने इस टैबलेट में 10,100mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 66W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Honor Pad V9 के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाईफाई 6, ब्लूटूथ 5.2, योयो एआई असिस्टेंट शामिल हैं। ऑडियो सेटअप के मामले में 8 स्पीकर दिए गए हैं जो कि स्पैटियल ऑडियो और हाई रेस ऑडियो का सपोर्ट करते हैं। डाइमेंशन की बात करें तो Honor Pad V9 की मोटाई 6.1 मिमी और वजन 475 ग्राम है। इस टैबलेट में एक प्रीमियम मेटालिक बॉडी है, जो ड्यूराबिलिटी के लिए एसजीएस गोल्ड फाइव स्टार सर्टिफिकेशन के साथ आती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.