HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत

HONOR ने चीनी बाजार में अपना नया स्मार्टफोन HONOR Magic9 लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 सितंबर 2026 20:41 IST
ख़ास बातें
  • HONOR Magic9 में 6.37 इंच की FHD+ OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • HONOR Magic9 में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • HONOR Magic9 में 8,000mAh की बैटरी दी गई है।

HONOR Magic9 में 200 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: HONOR

HONOR ने चीनी बाजार में अपना नया स्मार्टफोन HONOR Magic9 लॉन्च कर दिया है। यह फोन 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 200 मेगापिक्सल सेकेंड्री कैमरा से लैस किया गया है। इस फोन में 8,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68/IP69/IP69K रेटिंग के साथ आता है। आइए HONOR Magic9 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

HONOR Magic9 Price

HONOR Magic9 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4,999 yuan (लगभग ₹71,475), 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,499 yuan (लगभग ₹78,625), 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,999 yuan (लगभग ₹85,775) और 16GB+1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,999 yuan (लगभग₹1,00,070) है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए चीन में उपलब्ध है।

Advertisement

HONOR Magic9 Features & Specifications

HONOR Magic9 में 6.37 इंच की FHD+ OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 1236×2664 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह फोन ऑक्टा कोर 5th Generation Snapdragon 8 Ultra Mobile चिपसेट से लैस किया गया है। इसमें 12GB / 16GB और 256GB / 512GB / 1TB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 17 पर बेस्ड MagicOS 11 ऑपरेटिंगि सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में 8,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।  यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68/IP69/IP69K रेटिंग के साथ आता है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Magic9 के रियर में f/1.9 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.6 अपर्चर, OIS सपोर्ट और 3.5x ऑप्टिकल जूम के साथ 200 मेगापिक्सल का पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 55 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 151.00 मिमी, चौड़ाई 72.28 मिमी, मोटाई 8.49 मिमी और वजन 209 ग्राम है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  3. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  4. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  2. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  3. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  4. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  5. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  6. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  7. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  8. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  9. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  10. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.