Honor Magic V5 होगा दुनिया का पहला 6000mAh+ बैटरी वाला फोल्डेबल फोन, जल्द होगा पेश

Honor इस महीने चीनी बाजार में Honor 400 सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 मई 2025 16:31 IST
ख़ास बातें
  • Honor Magic V5 में 6.45 इंच की 120Hz LTPO OLED कवर डिस्प्ले होगी।
  • Honor Magic V5 में 8 इंच की 2K 120Hz इनर फोल्डेबल डिस्प्ले होगी।
  • Honor Magic V5 में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट होगा।

Honor Magic V5 में 7.9 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Honor

Honor इस महीने चीनी बाजार में Honor 400 सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। हाल ही में आई रिपोर्ट से पता चला है कि कंपनी जून में चीनी बाजार में Magic V Flip 2 और Magic V5 Foldable फोन लॉन्च करेगी। हाल ही में मिली जानकारी से एक नया Honor फोन, जो Magic V5 लग रहा है, चीनी सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म के डाटाबेस में नजर आया है, जिससे जल्द लॉन्च होने का संकेत मिलता है। आइए Honor Magic V5 के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Honor Magic V5 CMIIT आया 3C सर्टिफिकेशन पर नजर


मॉडल नंबर MBH-AN10 वाले एक आगामी Honor स्मार्टफोन को चीन में MIIT और 3C सर्टिफिकेशन मिला है। माना जा रहा है कि यह फोन आगामी Magic V5 है। MIIT सर्टिफिकेशन से पता चला है कि फोन में 2070mAh + 3880mAh की ड्यूल सेल बैटरी मिलेगी जो कि करीब 5,950mAh की कुल रेटेड कैपेसिटी प्रदान करेगी। बैटरी का साइज लगभग 6,100mAh हो सकता है, जिससे पता चलता है कि Magic V5 किसी फोल्डेबल फोन में देखी गई सबसे बड़ी बैटरी से लैस हो सकता है। इसके मुकाबले में आगामी Vivo X Fold 5 में 6,000mAh की बैटरी होने की उम्मीद है। MIIT सर्टिफिकेशन से पता चला है कि फोन Beidou-3 शॉर्ट मैसेजिंग का भी सपोर्ट करेगा। इसके अलावा कथित Honor Magic V5 के 3C सर्टिफिकेशन से पता चला है कि यह 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट कर सकता है।


Honor Magic V5 Specifications (Expected)


रिपोर्ट्स से पता चला है कि Honor Magic V5 में 6.45 इंच की 120Hz LTPO OLED कवर डिस्प्ले और 8 इंच की 2K 120Hz इनर फोल्डेबल डिस्प्ले होगी। फोन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट होगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का कैमरा, एक अल्ट्रा वाइड लेंस और 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है। फोन में वायरलेस चार्जिंग, सैटेलाइट कनेक्टिविटी के साथ साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलने की उम्मीद है। वहीं इस फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IPX8 रेटिंग होगी। फोन MBH-AN10 Magic V5 लग रहा है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  6. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  2. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  3. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  4. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  5. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  6. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  7. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  8. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  10. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.