Honor Magic 7 RSR Porsche Design 24GB रैम, 1TB स्टोरेज, 200MP कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Honor Magic 7 RSR Porsche Design को यूरोप में केवल एक 24GB रैम और 1TB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 1,799 यूरो (करीब 1,60,500 रुपये) रखी गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 जनवरी 2025 22:37 IST
ख़ास बातें
  • इसे यूरोप में 24GB रैम और 1TB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है
  • कीमत 1,799 यूरो (करीब 1,60,500 रुपये) रखी गई है
  • इसमें 6.8-इंच FHD+ (1,280 x 2,800 पिक्सल) LTPO OLED डिस्प्ले मिलता है

Photo Credit: Honor

Honor Magic 7 RSR Porsche Design को यूरोप में लॉन्च किया गया है। यह Magic 7 सीरीज का तीसरा मॉडल है, जो लुक में सीरीज के Pro मॉडल से थोड़ा अलग है, क्योंकि इसे Porsche Design के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इसका डिज़ाइन पॉर्श की स्पोर्ट्स कारों से प्रेरित है। फोन का बैक पैनल पॉर्श वाहनों की हुड लाइनों के आकार का है। वहीं, इसमें हेक्सागोनल कैमरा मॉड्यूल और 3D ग्लास फिनिश दी गई है, जो Porsche Taycan Turbo S की डिजाइन शैली को दर्शाता है। नए Magic 7 RSR Porsche Design में Qualcomm का फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite Extreme Edition चिपसेट मिलता है। इसकी एक अन्य खासियत इसमें शामिल 200MP टेलीफोटो कैमरा है। फोन 24GB रैम और 1TB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है।

Honor Magic 7 RSR Porsche Design को यूरोप में केवल एक 24GB रैम और 1TB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 1,799 यूरो (करीब 1,60,500 रुपये) रखी गई है। इसे अगाटे ग्रे और प्रोवेंस कलर ऑप्शन के साथ यूरोप में 21 फरवरी से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
Advertisement
 

Honor Magic 7 RSR Porsche Design specifications

Honor Magic 7 RSR Porsche Design को Android 15-बेस्ड MagicOS 9.0 के साथ शिप किया जा रहा है। इसमें 6.8-इंच फुल-एचडी+ (1,280 x 2,800 पिक्सल) LTPO OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट और 5,000 nits HDR पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite Extreme Edition चिपसेट मिलता है, जिसके साथ 24GB रैम और 1TB स्टोरेज को जोड़ा गया है।

Magic 7 RSR Porsche Design में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें OIS सपोर्टेड 1/1.3-इंच 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 50-मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा और 200-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल है। पेरिस्कोप शूटर 100x डिजिटल जूम और 3x ऑप्टिकल जूम तक सपोर्ट करता है। वहीं, फ्रंट में इसमें 50 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा और 3D डेप्थ कैमरा है।
Advertisement

हैंडसेट को धूल और पानी से बचाव के लिए IP69 और IP68-रेट किया गया है। इसमें 3D फेस अनलॉकिंग के साथ 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। फोन टू-वे बेइदो सैटेलाइट टेक्स्ट मैसेजिंग को सपोर्ट करता है, जो यूजर्स को ग्राउंड नेटवर्क सिग्नल न होने पर सैटेलाइट सिस्टम के जरिए कम्युनिकेशन करने की अनुमति देता है। खबर लिखते समय तक यह सुविधा चीनी बाजार तक ही सीमित है।

हॉनर मैजिक 7 आरएसआर पोर्श डिजाइन में 5,850mAh की बैटरी है जो 100W वायर्ड चार्जिंग, 80W वायरलेस फास्ट चार्जिंग और वायरलेस रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दावा किया गया है कि फोन ने स्विस एसजीएस मल्टी-सिनेरियो गोल्ड लेबल फाइव-स्टार ग्लास स्क्रैच और ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन हासिल किया है। इसकी ग्लोरी किंग कांग जाइंट राइनो ग्लास कोटिंग को ऑनर ​​किंग कांग जाइंट राइनो ग्लास और समान वेट कैरियर वाले साधारण ग्लास की तुलना में 10 गुना स्क्रैच-रजिस्टेंट और 10 गुना ड्रॉप-रजिस्टेंट होने के लिए विज्ञापित किया गया है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 200-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5850 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1280x2800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.