Honor Magic 7 RSR Porsche Design स्मार्टफोन को 23 दिसंबर को किया जाएगा लॉन्च, जानें क्या मिलेगा खास?

Honor Magic 7 RSR Porsche Design के लिए प्री-ऑर्डर इस महीने की शुरुआत में शुरू हुए थे, जिसके लिए 100 युआन डिपोजिट करने होंगे। प्री-ऑर्डर दिसंबर के अंत तक चालू रहेंगे। 

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2024 21:30 IST
ख़ास बातें
  • फोन के 23 दिसंबर को चीन में पेश होने की पुष्टी की गई है
  • मेटल फिनिश और सिग्नेचर हेक्सागोनल डिजाइन के साथ आएगा फोन
  • कलर ऑप्शन को पोर्श डिजाइन स्टूडियो में एक्सपर्ट्स ने खुद तैयार किया है

Photo Credit: Honor

Honor Magic 7 RSR Porsche Design को 23 दिसंबर को लॉन्च किए जाने की पुष्टि की गई है। स्मार्टफोन को लेकर अभी तक कंपनी ने ज्यादा जानकारियां रिलीज नहीं की हैं, लेकिन इससे जुड़े कुछ लीक्स हमें पहले ही इशारा दे चुके हैं कि हमें इस अपकमिंग एडिशन से क्या उम्मीद करनी चाहिए। Honor Magic 7 RSR Porsche Design में 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ 6.8-इंच डिस्प्ले और 200-मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिलेगा। स्मार्टफोन Honor Porsche Design Magic 6 RSR के सक्सेसर के रूप में लॉन्च होने वाला है।

Honor ने बुधवार, 18 दिसंबर को आधिकारिक तौर पर अपकमिंग Magic 7 RSR Porsche Design की लॉन्च डेट की घोषणा की। कंपनी ने इसके 23 दिसंबर को चीन में पेश होने की पुष्टी की है। अपने पिछली जनरेशन के मॉडल के समान ही नए मॉडल में भी मेटल फिनिश और सिग्नेचर हेक्सागोनल और मैट्रिक्स स्टाइल डिजाइन शामिल होगा। नई जनरेशन के मॉडल को प्रोवेंस पर्पल और ओनिक्स ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा, जिन्हें स्टटगार्ट पोर्श डिजाइन स्टूडियो में एक्सपर्ट्स ने खुद बारीकी से तैयार किया है।
Advertisement

Honor Magic 7 RSR Porsche Design के लिए प्री-ऑर्डर इस महीने की शुरुआत में शुरू हुए थे, जिसके लिए 100 युआन डिपोजिट करने होंगे। प्री-ऑर्डर दिसंबर के अंत तक चालू रहेंगे। 

कयास लगाए जा रहे हैं कि Honor Magic 7 RSR Porsche Design के स्पेसिफिकेशन Magic 7 Pro के समान होंगे। अभी तक आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई हैं, लेकिन माना जा रहा है कि अपकमिंग हैंडसेट में 6.8-इंच OLED पैनल (2K रिजॉल्यूशन) मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट और 50-मेगापिक्सल मेन, 50-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड के साथ 200-मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। डिवाइस दो कॉन्फिगरेशन में शिप हो सकता है, 24GB+512GB और 24GB+1TB वेरिएंट।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  4. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  7. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  10. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  5. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  6. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  9. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.