108MP कैमरा, Snapdragon 6 Gen 1 और 5300mAh के साथ Honor Magic 6 Lite पेश

Honor Magic 6 Lite में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2652 x 1200 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2023 12:11 IST
ख़ास बातें
  • Honor Magic 6 Lite में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।
  • Honor Magic 6 Lite के रियर में 108MP प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Honor Magic 6 Lite में 5300mAh की बैटरी दी गई है।

Honor Magic 6 Lite में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Honor

Honor Magic 6 Lite ने ऑफिशियल दस्तक दे दी है। नया स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 एसओसी से लैस है। इस फोन में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले और 5300mAh बैटरी से लैस है। यूरोप में Honor X9b लॉन्च होने के कुछ दिनों बाद इस स्मार्टफोन को इटली में लॉन्च किया गया। हालांकि, ऐसी उम्मीद है कि नया Magic 6 Lite आने वाले कुछ दिनों में अन्य यूरोपीय देशों में भी उपलब्ध होगा। आइए Honor Magic 6 Lite के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Honor Magic 6 Lite की कीमत और उपलब्धता


Honor Magic 6 Lite तीन कलर ऑप्शन Midnight Black, Emerald Green और Sunrise Orange में उपलब्ध है। फिलहाल स्मार्टफोन की कीमत की जानकारी नहीं है। हालांकि, वेबसाइट पर साइन अप करने पर कंपनी 50 euro का कूपन दे रही है। स्मार्टफोन 27 दिसंबर, 2023 से उपलब्ध होगा।


Honor Magic 6 Lite के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Honor Magic 6 Lite में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2652 x 1200 पिक्सल, स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 92.8%, पिक्सल डेंसिटी 429, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस लेवल 1200 निट्स तक है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 SoC से लैस है। इस फोन में 8GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज दी गई है। Honor Magic 6 Lite एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MagicOS 7.2 पर काम करता है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 163.6mm, चौड़ाई 75.5mm, मोटाई 7.98mm और वजन 185 ग्राम है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो Honor Magic 6 Lite के रियर में 108MP प्राइमरी कैमरा, 5MP अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई, 5G सपोर्ट, ब्लूटूथ 5.1, एनएपसी, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, जीपीएस, GLONASS, Beidou और Galileo शामिल है। यह फोन ऑन स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है। इस फोन में 5300mAh की बैटरी दी गई है जो कि 35W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  5. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
#ताज़ा ख़बरें
  1. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  2. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  5. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  6. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  8. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  9. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.