108MP कैमरा Honor Magic 6 Lite लॉन्च, फ्री मिलेगा HONOR Pad X8 और 12 तक स्क्रीन रिप्लेसमेंट

Honor Magic 6 Lite में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और ब्राइटनेस 1200 निट्स तक है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 जनवरी 2024 17:03 IST
ख़ास बातें
  • Honor Magic 6 Lite के रियर में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Honor Magic 6 Lite में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Honor Magic 6 Lite में 5300mAh बैटरी है जो 35W चार्जिंग प्रदान करती है।

Honor Magic 6 Lite में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Honor

Honor ने आज Honor Magic 6 Lite को यूके में कई आकर्षक शुरुआती ऑफर्स के साथ पेश कर दिया है। यह फोन बीते साल दिसंबर में लॉन्च किया गया था। यहां हम आपको Honor Magic 6 Lite के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत और ऑफर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Honor Magic 6 Lite की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात करें तो Honor Magic 6 Lite के 8/256G स्टोरेज वेरिएंट की यूके में कीमत £349.99 (लगभग 37,019 रुपये) है। यह फोन Midnight Black, Emerald Green और Sunrise Orange जैसे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। ध्यान देने वाली बात यह है कि सनराइज ऑरेंज वर्जन में एक यूनीक वीगन लैदर की फिनिश है, जबकि अन्य दो मैट फिनिश के साथ आते हैं। लिमिटेड पीरियड के लिए ऑनर खरीदारी पर £99.99 (लगभग 10,577 रुपये) की कीमत वाला HONOR Pad X8 फ्री और 12 महीने के लिए फ्री स्क्रीन सिक्योरिटी कवरेज की पेशकश कर रहा है।


Honor Magic 6 Lite के स्पेसिफिकेशंस


Honor Magic 6 Lite में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और ब्राइटनेस 1200 निट्स तक है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 SoC पर काम करता है। इस फोन में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज दी गई है। इस स्मार्टफोन में 5300mAh की बैटरी दी गई है जो कि 35W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। Honor  का दावा है कि बैटरी 1000 रिचार्ज साइकल तक चल सकती है। Magic 6 Lite एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MagicOS 7.2 पर काम करता है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो Honor Magic 6 Lite के रियर में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Magic 6 Lite के फ्रेम, डिस्प्ले और इंटरनल कंपोनेंट्स के लिए 5-स्टार SGS सर्टिफिकेशन मिला हुआ है। इसमें HONOR का अल्ट्रा-बाउंस एंटी-बाउंस ड्रॉप प्रोटेक्शन भी है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 163.6mm, चौड़ाई 75.5mm, मोटाई 7.98mm और वजन 185 ग्राम है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 Gen 1

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2652x1200 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  5. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.