Honor Magic 2 होगा कैमरा स्लाइडर वाला फोन, 31 अक्टूबर को उठेगा पर्दा

Huawei के सब ब्रांड हॉनर ने इस साल बर्लिन में आयोजित IFA 2018 इवेंट के दौरान Honor Magic 2 स्मार्टफोन की घोषणा की थी। हाल ही में हॉनर मैजिक 2 के टीजर को जारी किया गया है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 10 अक्टूबर 2018 11:16 IST
ख़ास बातें
  • Honor Magic 2 40 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा
  • हॉनर मैजिक 2 में हो सकता है इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
  • 31 अक्टूबर को लॉन्च होगा हॉनर मैजिक 2 स्मार्टफोन

31 अक्टूबर को लॉन्च होगा Honor Magic 2 स्मार्टफोन

हैंडसेट निर्माता कंपनी Huawei के सब ब्रांड हॉनर ने इस साल बर्लिन में आयोजित IFA 2018 इवेंट के दौरान Honor Magic 2 स्मार्टफोन की घोषणा की थी। हाल ही में हॉनर मैजिक 2 के टीजर को जारी किया गया है, उम्मीद है कि यह स्मार्टफोन 31 अक्टूबर को लॉन्च होगा। आईएफए 2018 इवेंट के दौरान हॉनर प्रेजिडेंट George Zhao ने फोन को दिखाया था, लेकिन इसे आधिकारिक रूप से लॉन्च नहीं किया गया था। Honor Magic 2 में लेटेस्ट हाईसिलिकॉन किरिन 980 चिपसेट, ऑल-स्क्रीन डिस्प्ले के साथ कैमरा स्लाइडर और 40 वाट मैजिक चार्ज टेक्नोलॉजी से लैस होगा। टीजर को चीन में कंपनी की आधिकारिक साइट पर पोस्ट किया गया है। होमपेज को लोड करने पर टीजर पोप-अप करके दिखाई देगा।

टीजर में आपको लिखा नजर आएगा- “Honor Magic 2 is coming”। इसके अलावा टीजर पर मौजूद तारीख इस बात की और इशारा कर रही है कि कंपनी 31 अक्टूबर को हॉनर मैजिक 2 को लॉन्च करेगी। टीजर में कैमरा स्लाइडर दिखाई दे रहा है। चीनी साइट Weibo पर मौजूद पोस्ट के मुताबिक, हॉनर ब्रांड का यह हैंडसेट इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा। फोन में स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो भी ज्यादा है जो बेजल-लेस डिस्प्ले की और इशारा करता है।
 

Honor Magic 2 स्पेसिफिकेशन

कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, Honor Magic 2 में हाईसिलिकॉन किरिन 980 चिपसेट और 40 वाट 'मैजिक चार्ज' फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है। यह 15 लेयर प्रोटेक्शन का दावा करता है। याद करा दें कि दिसबंर 2016 में कंपनी ने Honor Magic को लॉन्च किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.