Honor 9X Pro और Honor View 30 Pro लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से हैं लैस

Honor 9X Pro की युरोप में कीमत 249 यूरो (लगभग 19,400 रुपये) है स्मार्टफोन में किरिन 810 ऑक्टा-कोर  प्रोसेसर शामिल है और जुगलबंदी के लिए 6 जीबी तक रैम दी गई है। वहीं, Honor View 30 में किरिन 990 प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज है।Pro

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 25 फरवरी 2020 13:01 IST
ख़ास बातें
  • Honor 9X Pro और Honor View 30 Pro को फिलहाल युरोप में लॉन्च किया गया है
  • हॉनर 9एक्स प्रो में पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है
  • हॉनर व्यू 30 प्रो में डुअल होल-पंच सेल्फी कैमरा शामिल है

Honor 9X Pro में पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है


Honor 9X Pro और Honor View 30 Pro को कंपनी ने सोमवार को एक ऑनलाइन इवेंट के तहत ग्लोबली लॉन्च कर दिया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने MagicBook सीरीज़, Magic Earbuds और Magic Watch 2 को भी लॉन्च कर दिया है। हॉनर 9एक्स प्रो की मुख्य खासियत किरिन 810 चिपसेट और लगभग बेज़ल रहित बिना नॉच वाला डिस्प्ले है। फोन में कंपनी ने ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी दिया है। यह फोन पॉप-अप सेल्फी कैमरा और 4,000 एमएएच बैटरी के साथ आता है। याद दिला दें कि हॉनर व 30 प्रो को पिछले साल नवंबर में चीन में लॉन्च किया गया था। फोन होल-पंच डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। बता दें कि ये दोनों फोन गूगल मोबाइल सर्विसेज के बजाय हुआवे मोबाइल सर्विसेज के साथ आते हैं। इनमें गूगल प्ले स्टोर के बजाय हुआवे की खुद की AppGallery आती है।
Advertisement
 

Honor 9X Pro, Honor View 30 price

हॉनर 9एक्स प्रो की युरोप में कीमत 249 यूरो (लगभग 19,400 रुपये) है और यह सेल के लिए मार्च 2020 से उपलब्ध होगा। फिलहाल इस फोन को युरोप के कुछ देशों में उपलब्ध कराया जाएगा, लेकिन कंपनी ने इसके भारत में लॉन्च को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि Honor 9X Pro के भारत में लॉन्च होने की संभावना है, क्योंकि देश में हॉनर 9एक्स पहले से उपलब्ध है।

बात करें Honor View 30 Pro की तो इसका ग्लोबल वेरिएट जल्द ही रूस में उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी उपलब्धता और कीमत की जानकारी जल्द ही घोषित की जाएगी। चीन में इस फोन के बेस वेरिएंट को 3,899 चीनी युआन ( लगभग 39,000 रुपये) में लॉन्च किया गया है। इस वेरिएंट में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है।
Advertisement
 

Honor 9X Pro specifications

हॉनर 9एक्स प्रो में एंड्रॉयड पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.1.1 दिया गया है। इसमें 6.59 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है, जो 391 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी के साथ आता है। स्मार्टफोन में किरिन 810 ऑक्टा-कोर  प्रोसेसर शामिल है और जुगलबंदी के लिए 6 जीबी तक रैम दी गई है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 256 जीबी स्टोरेज दी गई है, जिसे ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर बढ़ाया जा सकता है।

Honor 9X Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका मेन कैमरा f/1.8 अपर्चप वाला 48 मेगापिक्सल सेंसर है। इसके अलावा इसमें और 8 मेगापिक्सल का सुपर वाइड एंगल कैमरा लेंस दिया गया है। फोन का तीसरा कैमरा 2-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर है, जो f/2.4 अपर्चर के साथ आता है।
Advertisement

हॉनर 9एक्स प्रो की बैटरी 4,000 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 163.1×77.2×8.8 मिलीमीटर है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन के साइड में पावर बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
 

Honor View 30 Pro specifications

डुअल-सिम (नैनो) हॉनर व्यू 30 प्रो एंड्रॉयड 10 पर आधारित मैजिक यूआई 3.0.1 पर काम करता है। फोन में 6.57 इंच के फुल-एचडी+ (1080 x 2400 पिक्सल) के डिस्प्ले है। फोन 91.46 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आता है और इसके डिस्प्ले की पिक्सल डेनसिटी 400 पीपीआई है। Honor View 30 Pro में किरिन 990 प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज है।
Advertisement
 

हॉनर व्यू30 प्रो में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें एफ/ 1.8 अपर्चर के साथ 40 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके अलावा एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। इसका तीसरा कैमरा एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा है। फोन में डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर्स और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस शामिल है।

Honor V30 Pro में कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई  ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.1, ग्लोनास, बाइदू, जीपीएस/ ए-जीपीएस और एनएफसी शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, कंपास, जायरोस्कोप, पॉक्सिमिटी सेंसर और फिंगरप्रिंट सेंसर इन फोन का हिस्सा हैं।  हॉनर व्यू 30 प्रो की बैटरी 4,100 एमएएच की है, जो 40 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 810

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2.4-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.57 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 990

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

40-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भारः NPCI
  2. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  4. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  5. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  6. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  7. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  8. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.