Honor 9X Lite और Honor 20E ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

Honor 9X Lite में 4 जीबी रैम के साथ ऑक्टा-कोर किरिन 710 चिपसेट दिया गया है। वहीें, Honor 20E ऑक्टा-कोर किरिन 710एफ प्रोसेसर के साथ आता है।

Honor 9X Lite और Honor 20E ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

Honor 20E में ट्रिपल रियर कैमरा और किरिन 710एफ प्रोसेसर शामिल है

ख़ास बातें
  • Honor 9X Lite में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है
  • ट्रिपल रियर कैमरा से लैस है Honor 20E स्मार्टफोन
  • दोनों स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 4 जीबी रैम शामिल है
विज्ञापन

Honor 9X Lite और Honor 20E लॉन्च कर दिया है। हॉनर 9एक्स लाइट 2018 के हॉनर 8एक्स का अपग्रेड है, जबकि हॉनर 20ई पिछले साल लॉन्च हुए हॉनर 20 लाइट का अपग्रेड माना जा सकता है। हॉनर 9एक्स लाइट और हॉनर 20ई, ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करते हैं और इनमें 4 जीबी रैम है। हॉनर 9एक्स लाइट में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जबकि हॉनर 20ई में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप है।
 

Honor 9X Lite pirce

हॉनर 9 एक्स लाइट का कथित 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज विकल्प 199 यूरो (लगभग 16,400 रुपये) में लॉन्च हुआ है। यह फोन ब्लैक और ग्रीन रंग के विकल्पों में उपलब्ध होगा और फिनलैंड के एक डिस्ट्रीब्यूटर पेज के अनुसार, यह 14 मई को बिक्री के लिए पेश होगा। Honor 9X Lite का प्री-ऑर्डर 30 अप्रैल से शुरू होगा।

अन्य बाजारों में फोन की उपलब्धता फिलहाल अज्ञात है।
 

Honor 20E price

हॉनर 20ई 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज विकल्प में आता है और इसकी कीमत 180 यूरो (लगभग 14,800 रुपये) है। इसके दो रंग विकल्प हैं, मिडनाइट ब्लैक और फैंटम ब्लू। Honor 20E की उपलब्धता की जानकारी फिलहाल नहीं है। हालांकि इसे इटली की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। आने वाले हफ्तों में हॉनर 20ई यूरोपीय बाजारों में बिक्री के लिए पेश हो सकता है।
 

Honor 9X Lite specifications

हॉनर 9एक्स लाइट पर एंड्रॉइड 9 पर आधारित ईएमयूआई 9 चलाता है। इसमें 6.5 इंच (1,080x2,340 पिक्सल) का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है। Honor 9X Lite में 4 जीबी रैम के साथ ऑक्टा-कोर किरिन 710 चिपसेट दिया गया है। फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर शामिल है, जो एफ/1.8 अपर्चर के साथ आता है। इसका दूसरा कैमरा एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर है। हॉनर 9एक्स लाइट के फ्रंट में 16-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है।

हॉनर 9एक्स लाइट 128 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है, जो माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाई जा सकती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई, ब्लूटूथ, एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। बैक पर फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। हॉनर 9एक्स लाइट में 3,750 एमएएच बैटरी है। इसका आकार 160.4x76.6x7.8 मिलिमीटर है और इसका वज़न 175 ग्राम है।
 

Honor 20E specifications

डुअल-सिम (नैनो) हॉनर 20ई एंड्रॉयड 9 पर आधारित ईएमयूआई 9.1 पर चलता है। इसमें 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला 6.21-इंच (1,080x2,340 पिक्सल) का फुल-एचडी+ आईपीएस पैनल है। फोन में ऑक्टा-कोर किरिन 710एफ प्रोसेसर है, जिसमें चार कोर 2.2 गीगाहर्ट्स और अन्य चार 1.7 गीगाहर्ट्ज़ स्पीड के साथ आते हैं। Honor 20E में 4 जीबी रैम आती है।

हॉनर 20ई में 24-मेगापिक्सल एफ/1.8 प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल एफ/2.4 सेंसर और 2-मेगापिक्सल एफ/2.4 सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। फ्रंट में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है।

Honor 20E 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक) बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, एलटीई, ब्लूटूथ 4.2, एनएफसी और जीपीएस/ ए-जीपीएस है। फोन में 3,400 एमएएच बैटरी है, जो 10 वाट चार्जिंग सपोर्ट करती है। आयामों की बात करें तो Honor 20E आकार में 154.8x73.64x7.95 मिलिमीटर है, लेकिन कंपनी ने फोन के वज़न की जानकारी नहीं दी है। फोन में पीछे की तरफ फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »