Honor 9X लॉन्च हुआ भारत में, तीन रियर कैमरे और पॉप-अप सेल्फी कैमरे से है लैस

Honor 9X की कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम + 128 जीबी वेरिएंट का है। ग्राहक इस फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 16,999 रुपये में खरीद पाएंगे।

विज्ञापन
अपडेटेड: 14 जनवरी 2020 17:55 IST
ख़ास बातें
  • Honor 9X पहली सेल में 1,000 रुपये सस्ते में मिलेगा
  • हॉनर 9एक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कस्टम EMUI 9.1 स्किन पर चलता है
  • Honor 9X की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है

Honor 9X में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है

Honor ने मंगलवार को भारतीय मार्केट में अपने स्मार्टफोन Honor 9X को लॉन्च कर दिया। कंपनी ने इसके साथ Honor Magic Watch 2 स्मार्टवॉच और हॉनर बैंड 5आई फिटनेस बैंड से भी पर्दा उठाया है। भारतीय मार्केट में हॉनर 9एक्स के ग्लोबल वेरिएंट को उतारा गया है। इसके स्पेसिफिकेशन बीते साल चीन में लॉन्च किए गए Honor 9X से थोड़े अलग हैं। भारत में लॉन्च किया गया हॉनर 9एक्स तीन रियर कैमरे के साथ आता है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। फोन 16 मेगापिक्सल के पॉप-अप कैमरे से लैस है। नई दिल्ली में आयोजित लॉन्च इवेंट में हॉनर में हॉनर स्पोर्ट प्रो और हॉनर स्पोर्ट ब्लूटूथ ईयरफोन्स भी लॉन्च किए।
 

Honor 9X price in India, availability

हॉनर 9एक्स की कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम + 128 जीबी वेरिएंट का है। ग्राहक इस फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 16,999 रुपये में खरीद पाएंगे। फोन मिडनाइट ब्लैक और सेफायर ब्लू रंग में मिलता है। फोन की सेल फ्लिपकार्ट पर 19 जनवरी से शुरू होगी।

सेल के पहले दिन हॉनर 9एक्स के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को ग्राहक 1,000 रुपये सस्ते में खरीद पाएंगे। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट और कोटक महिंद्रा के डेबिट व क्रेडिट कार्ड के साथ 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। यह ऑफर 19 जनवरी से लेकर 22 जनवरी तक उपलब्ध रहेगा।
 

Honor 9X specifications

डुअल-सिम हॉनर 9एक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कस्टम EMUI 9.1 स्किन पर चलता है। इसमें 6.59 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 91 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और 391 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी के साथ आएगा। इसमें कंपनी के अपने हाइसिलिकॉन किरिन 710एफ प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम हैं।

हॉनर 9एक्स तीन रियर कैमरे के साथ आता है। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। यह एआईएस सुपर नाइट मोड के साथ आता है। साथ में 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा है।

इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है और यह 10 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, जीपीएस, ए-जीपीएस और ग्लोनास शामिल हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर, कंपास, एंबियंट लाइट सेंसर और ग्रेविटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। हॉनर 9एक्स का डाइमेंशन 163.5 x 77.3 x 8.8 मिलीमीटर है और वज़न 196.8 ग्राम।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Immersive full-screen display
  • Reliable performance
  • All-day battery life
  • Decent night mode
  • Bad
  • Underwhelming cameras
  • Stutters at gaming
  • EMUI is loaded with bloatware
  • Bulky and unwieldy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 710एफ

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor 9X, Honor 9X price in India, Honor 9X specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Freedom Sale 2026: सस्ते OnePlus फोन खरीदने का मौका! ₹17,499 से शुरू कीमतें
  2. Vivo S2 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  3. Flipkart Freedom Sale से पहले ₹6,499 सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 FE 5G
  4. 7540mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले Redmi फोन पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Poco M8 Power कल होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ऐप स्टोर से हटाया गया Telegram, अब डाउनलोड नहीं कर पाएंगे यूजर्स
  2. Elon Musk की नेटवर्थ 600 अरब डॉलर घटी, Tesla और SpaceX  के शेयर्स में गिरावट का असर
  3. भारत में जल्द लॉन्च होगा Boltt स्मार्टफोन, 20,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस
  4. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  5. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स 81 प्रतिशत बढ़ी, Tata Motors का टॉप रैंक बरकरार
  6. जापान ने बनाया 'इंसानों का फ्रिज'! वीडियो शेयर कर हर्ष गोयनका बोले- इसे हर सड़क किनारे लगा देना चाहिए
  7. iQOO Z11 में मिलेगा नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल, भारत में इस महीने होगा लॉन्च
  8. WhatsApp पर ये गलती भर देगी फोन की स्टोरेज, सेटिंग में आज ही करें ये बदलाव, दो बार नहीं सेव होंगे फोटो
  9. रेगिस्तान में भी उगेंगे पेड़? 14 साल के बच्चे ने बनाया हवा से पानी निकालने वाला सिस्टम, ऐसे करता है काम
  10. Samsung Galaxy F70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: कौन सा है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.