Honor 9C, Honor 9A और Honor 9S स्मार्टफोन लॉन्च, जानें इनकी खासियतें

Honor 9C के 4 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट की कीमत लगभग 13,300 रुपये है। Honor 9A फोन के 3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग 11,300 रुपये है और Honor 9S फोन 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा, जिसकी कीमत लगभग 7,200 रुपये है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 30 अप्रैल 2020 13:57 IST
ख़ास बातें
  • Honor 9C किरिन 710ए प्रोसेसर दिया गया है
  • Honor 9A और Honor 9S हैं मीडियाटेक प्रोसेसर से लैस
  • हॉनर 9एस है इन तीनों में सबसे किफायती

Honor 9C में है 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा

Honor 9C, Honor 9A और Honor 9S लेटेस्ट किफायती फोन लॉन्च कर दिए गए हैं। हॉनर 9सी फोन किरिन 710ए प्रोसेसर से लैस है, वहीं हॉनर 9ए और हॉनर 9एस स्मार्टफोन में मीडियाटेक एमटी6762आर प्रोसेसर दिया गया है। तीनों ही फोन के एक मात्र रैम और स्टोरेज वेरिएंट हैं, लेकिन कलर में आपको कई विकल्प मिल जाएंगे। फिलहाल ये फोन Honor Russia की वेबसाइट पर लिस्ट किए गए हैं। ये फोन भारत में लॉन्च किए जाएंगे या नहीं, इस बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।
 

Honor 9C, Honor 9A, and Honor 9S price

हॉनर 9सी के 4 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट की कीमत RUB 12,990 (लगभग 13,300 रुपये) है। यह फोन आपको ब्लू और मिडनाइट ब्लू कलर में मिलेगा। Honor 9A फोन के 3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RUB 10,990 (लगभग 11,300 रुपये) है। यह फोन तीन कलर ऑप्शन में मिलेगा, ब्लू, ग्रीन और द ब्लैक। Honor 9S फोन 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा, जिसकी कीमत RUB 6,990 (लगभग 7,200 रुपये) है। यह फोन ब्लू, रेड और द ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
Advertisement

Honor 9C, Honor 9A और Honor 9S को भारत लाए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
 

Honor 9C specifications

यह फोन डुअल सिम को सपोर्ट करता है। Honor 9C फोन एंड्रॉयड 9 आधारित EMUI 10.1.1 पर काम करता है। इस फोन में आपको 6.39 इंच की स्क्रीन 720x1,560 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ मिलेगी, जिसकी पिक्सल डेनसिटी 269पीपीआई है। यह फोन ऑक्टा-कोर किरिन 710ए प्रोसेसर से लैस है। यह फोन 4 जीबी रैम के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए हॉनर 9सी में आपको 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f / 1.8 है। 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/2.4 है और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा है, जिसका अपर्चर f/2.4 है। वहीं, सेल्फी के लिए इस फोन में आपको 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा, जिसका अपर्चर f/2.0 है। यह कैमरा होल-पंच के साथ स्थित है।
Advertisement

इसके अलावा हॉनर 9सी में 64 जीबी की स्टोरेज है, जिसमें माइक्रो एसडी कार्ड का सपोर्ट 512 जीबी तक मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 802. 11 बी/जी/एन, 4जी एलटीई, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस और चार्जिंग के लिए माइक्रो यूएसबी पोर्ट दिया गया है। साथ ही इसमें 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। डाइमेंशन की बात करें, तो 159.81x76.13x8.13एमएम के फोन का वज़न 176 ग्राम है।
 

Honor 9A specifications

हॉनर 9ए फोन भी डुअल सिम को सपोर्ट करता है। यह फोन एंड्रॉयड 10 आधारित मैजिक यूआई 3.1 पर काम करता है। हॉनर 9ए में आपको 6.3 इंच की स्क्रीन 720x1,600 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ मिलेगी, जिसकी पिक्सल डेनसिटी 278पीपीआई है। यह फोन मीडियाटेक एमटी6762आर प्रोसेसर से लैस है। फोन 3 जीबी रैम के साथ आता है। कैमरा की बात करें, तो Honor 9A में आपको 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/1.8 है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/2.2 है और आखिरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का है, जिसका अपर्चर f/2.4 है। सेल्फी के लिए इस फोन में आपको 8 मेगापिक्सल का कैमरा f/ 2.0 अपर्चर के साथ मिलेगा।
Advertisement

इसके अलावा हॉनर 9ए में 64 जीबी स्टोरेज दी गई है, इसमें भी माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट 512 जीबी तक मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 802. 11 बी/जी/एन, 4जी एलटीई, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस और चार्जिंग के लिए माइक्रो यूएसबी पोर्ट दिया गया है। हालांकि, इस फोन की बैटरी हॉनर 9सी से ज्यादा बड़ी है, इस फोन में आपको 5,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। डायमेंशन की बात करें, तो 159.07x74.06x9.04एमएम के फोन का वज़न 185 ग्राम है।
 

Honor 9S specifications

हॉनर 9एस फोन भी डुअल सिम को सपोर्ट करता है। यह फोन भी 9ए की तरह एंड्रॉयड 10 आधारित मैजिक यूआई 3.1 पर काम करता है। हालांकि, Honor 9S में आपको 5.45 इंच की स्क्रीन 720x1,440 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ मिलेगी, जिसकी पिक्सल डेनसिटी 295.4पीपीआई है। इस फोन में भी मीडियाटेक एमटी6762आर प्रोसेसर दिया गया है। हॉनर 9एस फोन 2 जीबी रैम के साथ आता है। कैमरा की बात करें, तो इस फोन में सिंगल रियर कैमरा दिया गया है, जो 8 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का कैमरा f/2.2 अपर्चर के साथ दिया गया है।
Advertisement

इसके अलावा हॉनर 9एस में 32 जीबी का स्टोरेज दी गई है, जिसका माइक्रो एसडीकार्ड सपोर्ट भी 512 जीबी तक है। कनेक्टिविटी के लिए भी इस फोन वही विकल्प मौजूद है जो कि बाकि दो फोन में दिए गए हैं। हालांकि, इस फोन की बैटरी 3,020 एमएएच की है। डायमेंशन की बात करें, तो 159.07x74.06x9.04एमएम के फोन का वज़न 185 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 710ए

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.45 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  2. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  3. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  2. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  3. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  5. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  6. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  7. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  8. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  9. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  10. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.