108MP कैमरा, 5330mAh बैटरी के साथ Honor 90 Smart लॉन्च, जानें क्या है खास

Honor 90 Smart में 6.8 इंच टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका फुल एचडी 2412×1080 पिक्सल रेजॉल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 मार्च 2024 15:24 IST
ख़ास बातें
  • Honor 90 Smart में 6.8 इंच टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले दी गई है।
  • Honor 90 Smart में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Honor 90 Smart की फ्रांस में कीमत €249.90 (लगभग 22,579 रुपये) है।

Honor 90 Smart में 108 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Honor

Honor ने अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Honor 90 Smart फ्रांस में लॉन्च कर दिया है। यह Honor 90, 90 Lite, 90 Pro और 90GT के बाद लाइनअप में पांचवां स्मार्टफोन है। Honor 90 Smart में 6.8 इंच टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले और 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Honor 90 Smart के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Honor 90 Smart की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात करें तो Honor 90 Smart की फ्रांस में कीमत €249.90 (लगभग 22,579 रुपये) है। यह स्मार्टफोन देश की ऑफिशियल साइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह फोन ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्शन में आता है।


Honor 90 Smart के स्पेसिफिकेशंस


Honor 90 Smart में 6.8 इंच टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका फुल एचडी 2412×1080 पिक्सल रेजॉल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट है। स्क्रीन में 850 निट्स ब्राइटनेस है। 90 Smart में 4GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है। ऑनर 90 स्मार्ट एंड्रॉइड 13 पर बेस्ड मैजिक ओएस 7.2 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। डिजाइन के लिहाज से कैमरा एरिया को छोड़कर फोन के रियर हिस्से पर ग्रेडिएंट मैट फिनिश है। इसमें दो सर्कुलर कटआउट हैं जिनमें 3 कैमरे और एक एलईडी फ्लैश है। फोन दो कलर एमराल्ड ग्रीन और मिडनाइट ब्लैक में उपलब्ध है।
Advertisement

कैमरा सेटअप के लिए Honor 90 Smart में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ लेंस दिया गया है। वहीं इस फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंशिटी 6020 प्रोसेसर से लैस है।  इस फोन में 5330mAh की बैटरी दी गई है जो कि 35W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन में 3.5mm हेडफोन जैक और सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  2. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  3. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  4. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  5. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  6. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  7. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  8. इस बार Apple Event इतना खास क्यों है? iPhone के अलावा लॉन्च हो सकते हैं ये बड़े प्रोडक्ट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 50 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  2. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  3. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  4. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  5. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  6. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  7. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  8. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  9. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  10. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.