Honor 8X, Realme 2 Pro, Nokia 6.1 Plus और Xiaomi Mi A2 में कौन बेहतर?

Huawei के सब ब्रांड हॉनर ने आज भारत में Honor 8X स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। Honor 8X की शुरुआती कीमत 14,999 रुपये है। इस दाम में हॉनर 8एक्स की सीधी भिड़ंत मार्केट में मौजूद Realme 2 Pro, Nokia 6.1 Plus और Xiaomi Mi A2 से होगी।

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2018 16:49 IST
ख़ास बातें
  • 6.5 इंच के फुल एचडी+ डिस्प्ले से लैस है हॉनर 8एक्स
  • रैम और स्टोरेज पर आधारित रियलमी 2 प्रो के तीन वेरिेएंट हैं
  • 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है नोकिया 6.1 प्लस में

Realme 2 Pro, Nokia 6.1 Plus, Xiaomi Mi A2 से कितना बेहतर है Honor 8X?

हैंडसेट निर्माता कंपनी Huawei के सब ब्रांड हॉनर ने आज भारत में Honor 8X स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। हॉनर 8एक्स कंपनी के लोकप्रिय Honor 7X का अपग्रेड वर्जन है। याद करा दें कि Honor 8X को बीते महीने लॉन्च किया गया था। अब बात हॉनर 8एक्स के प्रमुख फीचर की। यह हैंडसेट iPhone X की तरह डिस्प्ले नॉच वाला है। हॉनर ब्रांड का यह हैंडसेट एआर स्टीकर्स, एचडीआर, पोर्ट्रेट मोड और सुपर नाइट सीन जैसे फीचर से लैस है। Honor 8X की शुरुआती कीमत 14,999 रुपये है। इस दाम में हॉनर 8एक्स की सीधी भिड़ंत मार्केट में मौजूद Realme 2 Pro, Nokia 6.1 Plus और Xiaomi Mi A2 से।
 

Honor 8X बनाम Realme 2 Pro बनाम Nokia 6.1 Plus बनाम Xiaomi Mi A2 की भारत में कीमत  

हॉनर 8एक्स की कीमत 14,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को बेचा जाएगा। Honor 8X के दो और वेरिएंट हैं- 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज व 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज, और इनकी कीमतें क्रमशः 16,999 रुपये और 18,999 रुपये है। फोन की बिक्री 24 अक्टूबर से ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया और कंपनी की अपनी वेबसाइट पर होगी।
Advertisement

Realme 2 Pro की कीमत 13,990 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को बेचा जाएगा। हैंडसेट के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 15,990 रुपये है। Realme 2 Pro का सबसे पावरफुल वेरिएंट 17,990 रुपये का है। यह 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस है। रियलमी 2 की तरह यह फोन भी एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर बेचा जाता है। ग्राहक हैंडसेट को ब्लैक सी, ब्लू ओसियन और आइस लेक रंग में खरीद सकते हैं।

Nokia 6.1 Plus की कीमत 15,999 रुपये है। मार्केट में इसे ग्लॉस ब्लैक, ग्लॉस मिडनाइट ब्लू और ग्लॉस व्हाइट रंग में उपलब्ध कराया गया है। हैंडसेट को एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और नोकिया की अपनी वेबसाइट पर बेचा जाता है।
Advertisement

Xiaomi Mi A2 की भारत में कीमत 16,999 रुपये से शुरू होगी। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट बेचा जाएगा। 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत फिलहाल नहीं बताई गई है। यह एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया, मी डॉट कॉम, मी होम स्टोर और मी के अधिकृत रिटेल स्टोर में बेचा जाता है।
 

Honor 8X vs Realme 2 Pro vs Nokia 6.1 Plus vs Xiaomi Mi A2 के स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) वाला Honor 8X ईएमयूआई 8.2.0 पर आधारित Android 8.1 ओरियो पर चलता है। Honor 8X में 6.5 इंच का फुल एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) टीएफटी आईपीएस डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9  है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए Honor 8X में हाईसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी और 6 जीबी रैम के विकल्प दिए गए हैं। स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, हॉनर 8एक्स के तीन वेरिएंट होंगे जो रैम और स्टोरेज पर आधारित हैं- 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज।
Advertisement

अब बात कैमरा सेटअप की। पिछळे हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका प्राइमरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का होगा। रियर कैमरा का अर्पचर एफ/1.8 है। बेहतर पिक्चर क्वालिटी के लिए बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फ्रंट कैमरे का अर्पचर एफ/2.0 है। कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 मिलीमीटर का हेडफोन जैक मिलेगा। पावर बैकअप के लिए  3,750 एमएएच की बैटरी है। Honor 8X की लंबाई-चौड़ाई 160.4x76.6x7.8 मिलीमीटर है।

डुअल-सिम Realme 2 Pro एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 90.8 प्रतिशत है। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। पिक्सल डेनसिटी 409 पिक्सल प्रति इंच है। हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 660 एआईई ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 512 जीपीयू दिया गया है। रैम और स्टोरेज पर आधारित इस हैंडसेट के तीन वेरिेएंट हैं- 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज। ज़रूरत पड़ने पर सभी वेरिेएंट में 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।
Advertisement

अब बात कैमरा सेटअप की। Realme 2 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है। यह एफ/1.7 अपर्चर, 6पी लेंस और सोनी आईएमएक्स398 सेंसर से लैस है। इसके साथ जुगलंबदी में मौज़ूद है 2 मेगापिक्सल का सेंसर। यूज़र 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 4K वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेंसर है। यह एआई ब्यूटी 2.0 से लैस है। पोर्ट्रेट मोड के लिए कैमरा में एआई फीचर दिए गए हैं। फोन फ्रंट और रियर कैमरे के साथ एआर स्टीकर्स को सपोर्ट करता है।
Advertisement

Realme 2 Pro में लाइट एंड डिस्टेंस सेंसर, एक्सेलेरेशन सेंसर, जायरोस्कोप और जियोमैगनेटिक सेंसर दिया गया है। रियलमी 2 प्रो का डाइमेंशन 156.7x74.0x8.5 मिलीमीटर है और इसका वज़न 174 ग्राम। रियलमी 2 प्रो की बैटरी 3500 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर में यूएसबी ओटीजी, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ, 4जी वीओएलटीई और जीपीएस शामिल हैं।

Nokia X6 को सबसे पहले चीन में मई महीने में लॉन्च किया गया था और Nokia 6.1 Plus इसी हैंडसेट का एंड्रॉयड वन वेरिएंट है। इसका मतलब है कि डुअल-सिम (नैनो) Nokia 6.1 Plus एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसमें 5.8 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 2.5डी गोरिल्ला ग्लास 3 के प्रोटेक्शन के साथ आता है। स्मार्टफोन में डिस्प्ले नॉच मौज़ूद है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं।

Nokia 6.1 Plus डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। बेहतर फोटोग्राफी के लिए इसमें एआई फीचर दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। नोकिया 6.1 प्लस के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। हैंडसेट में 3060 एमएएच की बैटरी है। यह 18 वॉट के चार्जर के साथ आता है। यह फोन की बैटरी को 30 मिनट में 50 फीसदी चार्ज कर देगा। ऐसा क्विक चार्ज 3.0 के कारण संभव होता है। हैंडसेट का डाइमेंशन 147.2x70.98x7.99 मिलीमीटर है।

Xiaomi Mi A2 स्मार्टफोन में 5.99 इंच का डिस्प्ले है। यह 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। स्क्रीन 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आती है। डुअल-सिम शाओमी मी ए2 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 512 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, फोन में 6 जीबी तक रैम होंगे। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक होगी। इस स्मार्टफोन की अहम खासियत कैमरे हैं। बेहतर फोटोग्राफी के लिए ये आर्टफिशियल इंटेलिजेंस के साथ आते हैं। Mi A2 में एआई से लैस 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। यह एफ/1.75 अपर्चर, फिक्स्ड फोकल लेंथ और सॉफ्ट एलईडी फ्लैश से लैस है। पिछले हिस्से पर एआई डुअल कैमरा सेटअप है।

प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है। रियर कैमरा सेटअप फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस और डुअल-टोन एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फोन के पिछले और अगले हिस्से पर मौज़ूद कैमरे एआई सीन रिकग्निशन के साथ आते हैं ताकि फोटो बेहतर कलर के साथ आएं। इसके अलावा फ्रंट और रियर कैमरे एआई पोर्ट्रेट मोड से लैस हैं। इसके अलावा एआई बैकग्राउंड बोकेह और एआई स्मार्ट ब्यूटी 4.0 जैसे फीचर दिए गए हैं। हैंडसेट में फेस अनलॉक फीचर है और फिंगरप्रिंट सेंसर भी पिछले हिस्से पर मौज़ूद है।

स्मार्टफोन की बैटरी 3000 एमएएच की है। यह क्विक चार्ज 4.0 सपोर्ट के साथ आती है। शाओमी मी ए2 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई ए/बी/जी/एन/एसी, वाई-फाई डायरेक्ट, मीराकास्ट, ब्लूटूथ 5.0, आईआर एमीटर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। बता दें कि इस बार फोन में कोई 3.5 एमएम हेडफोन जैक नहीं है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 158.7x75.4x7.3 मिलीमीटर है और वज़न 168 ग्राम।
 
रियलमी 2 प्रो बनाम Honor हॉनर 8एक्स बनाम नोकिया 6.1 प्लस बनाम शाओमी मी ए2

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.30 इंच6.50 इंच5.80 इंच5.99 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660हाइसिलिकॉन किरिन 710क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा
16-मेगापिक्सल 16-मेगापिक्सल 16-मेगापिक्सल 20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल 20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल12-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम
8 जीबी4 जीबी4 जीबी4 जीबी
स्टोरेज
128 जीबी64 जीबी64 जीबी64 जीबी
बैटरी क्षमता
3500 एमएएच3750 एमएएच3060 एमएएच3000 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 8.1एंड्रॉ़यड 8.1 Oreoएंड्रॉ़यड 8.1एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन
1080x2340 पिक्सल1080x2340 पिक्सल1080x2280 पिक्सल1080x2160 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.306.505.805.99
रिज़ॉल्यूशन
1080x2340 पिक्सल1080x2340 पिक्सल1080x2280 पिक्सल1080x2160 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइप
गोरिल्ला ग्लास-गोरिल्ला ग्लास-
आस्पेक्ट रेशियो
19.5:919.5:919:918:9
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
409396-403

हार्डवेयर

प्रोसेसर
1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोरऑक्टा-कोरऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660हाइसिलिकॉन किरिन 710क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
रैम
8 जीबी4 जीबी4 जीबी4 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
128 जीबी64 जीबी64 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहांहांनहीं
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
256256400-
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
हां---

कैमरा

रियर कैमरा
16-मेगापिक्सल (f/1.7) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4)20-मेगापिक्सल (f/1.8) + 2-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल (f/2.0) + 5-मेगापिक्सल12-मेगापिक्सल (f/1.8, 1.25-micron) + 20-मेगापिक्सल (f/1.8, 1.0-micron)
रियर ऑटोफोकस
हांफेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस-फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस
रियर फ्लैश
हां-दोहरी एलईडीदोहरी एलईडी
फ्रंट कैमरा
16-मेगापिक्सल (f/2.0)16-मेगापिक्सल (f/2.0)16-मेगापिक्सल (f/2.0)20-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.0-micron)
फ्रंट फ्लैश
---एलईडी

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
ColorOS 5.2EMUI 8.2--

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन/एसी
ब्लूटूथ
हांहांहांहां
एनएफसी
नहीं--हां
इंफ्रारेड डायरेक्ट
नहीं---
यूएसबी ओटीजी
हांहांहांहां
माइक्रो यूएसबी
हांहां--
सिम की संख्या
2222
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
हां---
Wi-Fi Direct
-नहीं-हां
यूएसबी टाइप सी
--हां-

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहांहां

सेंसर

फेस अनलॉक
हां---
फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहां-हां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहांहांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहांहांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहांहांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहांहांहां
जायरोस्कोप
हांहांहांहां

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.