Honor 8X, Honor Play, Honor 7C और Honor 8 Lite समेत कई हॉनर ब्रांड के फोन पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट

Amazon और Flipkart Sale के दौरान Honor ब्रांड के स्मार्टफोन पर कितने रुपये की छूट मिलेगी, जानिए।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 जनवरी 2019 10:24 IST
ख़ास बातें
  • Amazon और Flipkart Sale के दौरान हॉनर फोन पर मिलेगा डिस्काउंट
  • 20 जनवरी से शुरू होगी अमेजन और फ्लिपकार्ट पर सेल
  • HDFC और SBI कार्ड से भुगतान पर मिलेगी छूट

Honor 8X, Honor Play, Honor 7C और Honor 8 Lite पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट

Huawei के सब-ब्रांड Honor ने गुरुवार यानी 17 जनवरी को ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon और Flipkart Sale के दौरान अपने स्मार्टफोन पर मिलने वाले डिस्काउंट से पर्दा उठाया था। Amazon Great Indian Sale के दौरान Honor 8X, Honor 8C, Honor Play और Honor 7C छूट के साथ बेचे जाएंगे। तो वहीं दूसरी तरफ Flipkart Republic Day Sale में ग्राहक Honor 9N, Honor 9 Lite, Honor 7A और Honor 7S को सस्ते में खरीद पाएंगे।

20 जनवरी से शुरू होने वाली Amazon Sale में हॉनर 8सी का 4 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 10,999 रुपये में मिलेगा। अभी यह हैंडसेट 11,999 रुपये में बेचा जा रहा है। याद करा दें कि, स्मार्टफोन को पिछले साल नवंबर माह में भारत में लॉन्च किया गया था। 64 जीबी वेरिएंट पर कितने रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा, फिलहाल इस बात से पर्दा उठना अभी बाकी है। लेकिन अभी यह मॉडल 12,999 रुपये में बेचा जाता है।

हॉनर प्ले के 4 जीबी रैम वेरिएंट को अभी 19,999 रुपये में बेचा जा रहा है, लेकिन सेल के दौरान यह हैंडसेट 13,999 रुपये में मिल जाएगा। वहीं, इसके 6 जीबी रैम को छूट के बाद 17,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। Honor 7C का 32 जीबी वेरिएंट का दाम वैसे तो 9,999 रुपये है लेकिन ग्राहक इस मॉडल को 8,499 रुपये में खरीद पाएंगे। इसका 64 जीबी वेरिएंट किस दाम पर मिलेगा, फिलहाल इस बात से पर्दा नहीं उठा है। Honor 8X के 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम वेरिएंट के साथ क्रमश: 1,000 रुपये और 2,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।

Flipkart Republic Day Sale के अंतर्गत हॉनर 9एन का 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 8,499 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसका 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 11,999 रुपये के बजाय 10,499 रुपये में बेचा जाएगा। Honor 9 Lite का 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/64 जीबी वेरिएंट डिस्काउंट के बाद क्रमश: 8,499 रुपये और 10,999 रुपये में मिलेगा।
Advertisement

Honor 7A पर 500 रुपये की छूट के बाद यह हैंडसेट सेल के दौरान 7,499 रुपये में मिल जाएगा। याद करा दें कि हॉनर 7ए को 8,999 रुपये में उतारा गया था। Amazon's Great Indian Sale 20 से 23 जनवरी तक चलेगी। सेल के दौरान एचडीएफसी बैंक के कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। वहीं Flipkart Republic Day Sale 20 से 22 जनवरी तक होगी और इस दौरान एसबीआई कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  2. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  3. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  5. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  6. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  7. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  8. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  9. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  10. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.