Honor 8X और Honor 8X Max 5 सितंबर को हो सकते हैं लॉन्च

Huawei का सब ब्रांड हॉनर Honor 8X और Honor 8X Max से जल्द पर्दा उठ सकता है। हॉनर 8एक्स और हॉनर 8एक्स मैक्स चीन में 5 सितंबर को लॉन्च हो सकते हैं।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 27 अगस्त 2018 11:34 IST
ख़ास बातें
  • हॉनर 8एक्स में हो सकता है पावरफुल प्रोसेसर
  • Honor 8X की कीमत से नहीं उठा पर्दा
  • Honor 8X में हो सकती है 7.12 इंच की बड़ी डिस्प्ले

Photo Credit: TENAA

हैंडसेट निर्माता कंपनी Huawei का सब ब्रांड हॉनर Honor 8X और Honor 8X Max से जल्द पर्दा उठ सकता है। कंपनी ने चीनी साइट Weibo पर एक टीजर किया है। कंपनी ने टीजर के जरिए हॉनर 8एक्स और हॉनर 8एक्स मैक्स की लॉन्च डेट की घोषणा की है। Honor 8X और Honor 8X Max चीन में 5 सितंबर को लॉन्च हो सकते हैं। पिछले सप्ताह Honor 8X की लाइव तस्वीर एक रिपोर्ट के जरिए सामने आई थी। चीनी सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर सबसे पहले हॉनर 8एक्स को स्पॉट किया गया था। टीना पर लीक हुई तस्वीर से इस बात का संकेत मिला था कि हॉनर 8एक्स में वाटरड्रॉप डिस्प्ले से लैस हो सकता है। Honor 8X में डुअल रियर कैमरा सेटअप, ज्यादा क्षमता वाली बैटरी और बड़ी डिस्प्ले दी जा सकती है। हॉनर 8एक्स पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च हुए Honor 7X का अपग्रेड वर्जन होगा।

हॉनर ने वेबसाइट पर एक टीजर इमेज को भी पोस्ट किया है। लॉन्च डेट के अलावा कंपनी ने आधिकारिक तौर पर Honor 8X और Honor 8X Max के स्पेसिफिकेशन से पर्दा नहीं उठाया है। हॉनर 8एक्स और हॉनर 8एक्स मैक्स की कीमत भी लीक नहीं हुई है, उम्मीद है कि लॉन्च इवेंट वाले दिन ही सभी जानकारी सामने आएगी। याद करा दें कि इससे पहले जारी हुए टीजर से यह पता चला था कि हुवावे हॉनर 8एक्स आपकी सोच और सभी सीमाओं को पार कर देगा।
 

Photo Credit: Weibo/ Honor

Honor 8X के कथित स्पेसिफिकेशन

वेबसाइट टीना की पिछली लिस्टिंग के मुताबिक, Honor 8X (मॉडल नंबर ARE-AL00) एंड्रॉयड 8.1 ओरियो ऑउट-ऑफ-बॉक्स पर चलेगा। हॉनर 8एक्स में 7.12 इंच का फुल एचडी+ टीएफटी डिस्प्ले होगी, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2244 पिक्सल हो सकता है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 हो सकता है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 1.8 गीगाहर्ट्ज़ का ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम मिलेगी। यह स्मार्टफोन 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज से लैस हो सकता है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। उम्मीद है कि Honor 8X में किरिन 710 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाए। हॉनर 8एक्स में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 या स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ आ सकता है।

अब बात कैमरा की। Honor 8X में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। पावर बैकअप के लिए  4,900 एमएएच की बैटरी मिलेगी। Honor 8X की लंबाई-चौड़ाई 177.57x86.24x8.13 मिलीमीटर और वजन 210 ग्राम होगा। कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी पोर्ट मिलेगा। हॉनर 8एक्स में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।
Advertisement




Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Good performance
  • Good value for money
  • Bad
  • Relatively bulky and difficult to handle
  • Average cameras
  • Lacks fast charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 710

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3750 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Honor 8X, Honor 8X Max
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.