Honor 8A की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक

हैंडसेट निर्माता कंपनी Huawei के सब ब्रांड हॉनर के आगामी स्मार्टफोन Honor 8A के स्पेसिफिकेशन और रेंडर लीक हो गए हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 4 जनवरी 2019 18:00 IST
ख़ास बातें
  • 3,020 एमएएच की बैटरी हो सकती है Honor 8A में
  • Honor 8A में 6.09 इंच का एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले है
  • मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर से लैस हो सकता हॉनर 8ए

Honor 8A की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक

Photo Credit: DroidShout

हैंडसेट निर्माता कंपनी Huawei के सब ब्रांड हॉनर के आगामी स्मार्टफोन Honor 8A के स्पेसिफिकेशन और रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) लीक हो गए हैं। स्पेसिफिकेशन के अलावा सामने आई तस्वीर में हॉनर 8ए ब्लैक और ब्लू रंग में नजर आ रहा है। Honor 8A स्मार्टफोन को चीनी मार्केट में 8 जनवरी 2019 को लॉन्च किया जाना है। Honor 7A का अपग्रेड वर्जन होगा हॉनर 8ए। Honor 8A स्मार्टफोन में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। उम्मीद है कि हॉनर ब्रांड का यह हैंडसेट स्टीरियो स्पीकर्स के साथ उतारा जा सकता है।
 

Honor 8A के संभावित स्पेसिफिकेशन

वेबसाइट DroidShout की रिपोर्ट के मुताबिक, हॉनर 8ए स्मार्टफोन ईएमयूआई 9.0 पर आधारित एंड्रॉयड 9.0 के साथ आएगा। Honor 8A में 6.09 इंच का एचडी+ (720x1560 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दी जा सकती है। स्टोरेज के लिए Honor 8A में 32 जीबी और 64 जीबी का विकल्प होने की उम्मीद है।

अब बात कैमरा सेटअप की। हॉनर 8ए स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरे के साथ 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे का ज़िक्र है। याद करा दें कि, Honor 7A में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, Honor 8A स्मार्टफोन में डुअल-सिम और स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट होगा। फोन में जान फूंकने के लिए 3,020 एमएएच की बैटरी हो सकती है।
 

Honor 8A के लीक रेंडर

हॉनर 8ए के रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) को वेबसाइट DroidShout द्वारा शेयर किया गया है। रेंडर से फोन के डिजाइन का पता चल रहा है। लीक हुई तस्वीर में फोन के फ्रंट पैनल पर वॉटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच की झलक मिली है। Honor 8A स्मार्टफोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो ज्यादा होगा। फोन के पिछले हिस्से पर डुअल-शेड बैक पैनल नजर आ रहा है और कंपनी 8 जनवरी को चीनी मार्केट में अपने स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Honor 8A specifications, Honor 8A, Honor
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  7. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  8. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  9. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  10. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.