Honor 7C की बिक्री आज पहली बार

Honor 7C को पिछले हफ्ते भारत में लॉन्च किया गया था। इसके साथ Honor 7A हैंडसेट से भी पर्दा उठाया गया था। लॉन्च के वक्त कंपनी ने जानकारी दी थी कि हॉनर 7सी एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलेगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 जून 2018 15:26 IST
ख़ास बातें
  • हॉनर 7सी आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेगा
  • हॉनर 7सी में दो रियर कैमरे दिए गए हैं
  • इसमें 5.99 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है

Honor 7C की कीमत 9,999 रुपये से शुरू

Honor 7C को पिछले हफ्ते भारत में लॉन्च किया गया था। इसके साथ Honor 7A हैंडसेट से भी पर्दा उठाया गया था। लॉन्च के वक्त कंपनी ने जानकारी दी थी कि हॉनर 7सी एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलेगा। वहीं, हॉनर 7ए की बिक्री फ्लिपकार्ट पर होगी। याद रहे कि Honor 7A की पहली सेल फ्लिपकार्ट पर 29 मई को आयोजित हुई थी। आज Honor 7C की पहली सेल Amazon पर आयोजित होगी। यह फोन दोपहर 12 बजे उपलब्ध कराया जाएगा। अमेज़न इंडिया पर Honor 7C के दो वेरिएंट बेचे जाएंगे। इस ई-कॉमर्स साइट पर स्मार्टफोन के लॉन्च ऑफर के बारे में विस्तार से बताया गया है।
 

Honor 7C की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

हॉनर 7सी के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,999 रुपये में बेचा जाएगा। Honor 7C को तीन रंग में उपलब्ध कराया जाएगा- ब्लैक, गोल्ड और ब्लू। लॉन्च ऑफर में 9 महीने तक बिना ब्याज के ईएमआई का विकल्प है। इसके अलावा Reliance Jio सब्सक्राइबर को 2,200 रुपये कैशबैक और 100 जीबी मुफ्त डेटा मिलेगा।
 

Honor 7C स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम हॉनर 7सी आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.0 ओरियो पर चलेगा। इसमें 5.99 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। पिक्सल डेनसिटी 268 पिक्सल प्रति इंच है। इसके ऊपर 2.5डी कर्व्ड ग्लास है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर दिया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो हॉनर 7सी में दो रियर कैमरे दिए गए हैं। पिछले हिस्से पर प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सेल्फी कैमरा फिक्स्ड फोकस वाला है और इसका अपर्चर एफ/2.0 है। हॉनर 7सी के दोनों ही वेरिएंट की स्टोरेज माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाई जा सकती है। बैटरी 3000 एमएएच की है।
Advertisement

हुवावे हॉनर 7सी के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, 3जी, 3.5 एमएम हेडफोन जैक, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी और एफएम रेडियो शामिल हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, लाइट सेंसर और एंबियंट लाइट सेंसर हैंडसेट का हिस्सा है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 158.3x76.7x7.8 मिलीमीटर है और वज़न 164 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sleek design
  • Face unlock is quick and accurate
  • Good build quality
  • Bad
  • Average cameras
  • Bloat and lag in the UI
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Huawei, Amazon India

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.