Honor 7A में होंगे दो रियर कैमरे, 2 अप्रैल को होगा लॉन्च

हुवावे के सब-ब्रांड हॉनर अगले हफ्ते बाजार में नया मिड-रेंज स्मार्टओफोन हॉनर 7ए को उतारेगा। खबर है कि कंपनी ने 2 अप्रैल को होने वाले लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 28 मार्च 2018 17:48 IST
ख़ास बातें
  • पिछले साल मई में लॉन्च किए गए Honor 6A का है अपग्रेड
  • हॉनर 7ए एक मिड रेंज स्मार्टफोन होगा
  • कुछ स्पेसिफिकेशन और फीचर इंटरनेट पर सार्वजनिक हो गए हैं
हुवावे के सब-ब्रांड हॉनर अगले हफ्ते बाजार में नया मिड-रेंज स्मार्टओफोन हॉनर 7ए को उतारेगा। खबर है कि कंपनी ने 2 अप्रैल को होने वाले लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है। लॉन्च किए जाने से पहले इस स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन और फीचर इंटरनेट पर सार्वजनिक हो गए हैं। पहली नज़र में यही प्रतीत होता है कि पिछले साल मई में लॉन्च किए गए Honor 6A की तुलना में मामूली अपग्रेड किया गया है। हालांकि, डिजाइन को लेकर Honor 7A में कुछ बदलाव ज़रूर है।

प्लेफुलड्रॉयड की रिपोर्ट के मुताबिक, हॉनर अपने नए स्मार्टफोन को सोमवार, 2 अप्रैल को लॉन्च करेगा। यह दावा मीडिया इनवाइट के दम पर किया गया। इनवाइट में एक तस्वीर का इस्तेमाल हुआ है जो यही इशारा करती है कि Honor 7A हैंडसेट डुअल रियर कैमरा सेटअप और फेस रिकग्निशन तकनीक के साथ आएगा। इसके अतिरिक्त हैंडसेट में दो स्पीकर दिए जाने की संभावना है। दूसरी तरफ, कई पुरानी रिपोर्ट तो यही इशारा करती हैं कि हॉनर 7ए एक मिड रेंज स्मार्टफोन होगा।

Slashleaks के मुताबिक, Honor 7A में 5.7 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले और 3 जीबी रैम होगा। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। हाल ही में लॉन्च किए गए Huawei Y7 Prime 2018 में भी इसी चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। हॉनर 7ए में पिछले हिस्से पर दो कैमरे होंगे। एक सेंसर 13 मेगापिक्सल का होगा और दूसरा 2 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिए जाने की उम्मीद है।

रिपोर्ट के मुताबिक, Honor 7A में 3000 एमएएच की बैटरी है। इसका डाइमेंशन 152.4x73x7.8 मिलीमीटर है और वज़न 150 ग्राम। इसके अतिरिक्त फोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेगा। हॉनर 7ए की कीमत 1,499 चीनी युआन (करीब 15,500 रुपये) रहने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.