Honor 700 Pro लॉन्च से पहले Geekbench पर लिस्ट हुआ है। इसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और 16GB RAM मिलने के संकेत मिले हैं। फोन 13 नवंबर को चीन में लॉन्च होगा।
Honor 700 Pro में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और 16GB RAM मिलने की उम्मीद
Photo Credit: Honor
Honor अपनी नई Honor 700 सीरीज को कल यानी 13 नवंबर को चीन में लॉन्च करने वाली है। इस सीरीज के टॉप मॉडल Honor 700 Pro को लेकर लॉन्च से पहले बड़ी जानकारी सामने आई है। यह स्मार्टफोन Geekbench बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर दिखाई दिया है, जहां इसके प्रोसेसर और RAM से जुड़ी जानकारी मिली है। लिस्टिंग के मुताबिक, फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और 16GB RAM मिल सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक प्रोसेसर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसके अलावा फोन में 200MP कैमरा और 9,000mAh की बैटरी मिलने की भी चर्चा है।
Honor का एक नया स्मार्टफोन मॉडल नंबर FAP-AN00 के साथ Geekbench पर लिस्ट (via Gizmochina) हुआ है। इस डिवाइस को Honor 700 Pro माना जा रहा है। Geekbench 6.7.1 पर इसने सिंगल-कोर टेस्ट में 2,862 पॉइंट और मल्टी-कोर टेस्ट में 9,397 पॉइंट हासिल किए हैं। लिस्टिंग में Qualcomm SM8845 प्लेटफॉर्म का जिक्र है, जिसे Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर माना जाता है। इसमें दो कोर 3.80GHz और छह कोर 3.32GHz की क्लॉक स्पीड पर काम करते हैं। ग्राफिक्स के लिए Adreno 829 GPU मिल सकता है।
Geekbench लिस्टिंग के मुताबिक, टेस्ट किए गए फोन में 14.78GB मेमोरी दिखाई गई है, जो 16GB RAM वाले वेरिएंट की तरफ इशारा करती है। यह फोन Android 17 पर काम करता हुआ भी नजर आया है। Honor पहले ही कंफर्म कर चुकी है कि Honor 700 Pro को 12GB RAM + 256GB स्टोरेज, 12GB RAM + 512GB स्टोरेज और 16GB RAM + 512GB स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया जाएगा। Geekbench पर दिखा मॉडल इसका टॉप वेरिएंट हो सकता है।
Honor 700 Pro के बाकी फीचर्स को लेकर पहले भी कई लीक्स सामने आ चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन में 6.57 इंच का 1.5K फ्लैट OLED डिस्प्ले मिल सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा फोन में करीब 9,000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। हालांकि, इन फीचर्स की अभी कंपनी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
Honor ने कंफर्म किया है कि Honor 700, Honor 700 Pro और Honor 700S को 13 नवंबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने तीनों फोन के कलर और RAM-स्टोरेज ऑप्शन भी सामने रख दिए हैं। हालांकि, इनकी कीमत और बाकी सभी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। फिलहाल भारत में इस सीरीज की लॉन्चिंग को लेकर भी कोई जानकारी नहीं है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।