हॉनर 7 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, 20 मेगापिक्सल के कैमरे से है लैस

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 अक्टूबर 2015 13:58 IST
हॉनर 7 स्मार्टफोन के 16 जीबी वेरिएंट 22,999 रुपये में भारत में लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन 15 अक्टूबर से एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। कंपनी ने फिलहाल हैंडसेट के 32 जीबी और 64 जीबी वेरिएंट को भारत में नहीं लॉन्च करने का फैसला किया है।

एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले हॉनर 7 स्मार्टफोन एल्यूमीनियम एलॉय डिजाइन के साथ आएगा। इसमें 5.2 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 423 पीपीआई। कंपनी ने बताया कि इस हैंडसेट के लिए एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो का अपडेट फरवरी 2016 में रोल-आउट किया जाएगा।
Advertisement

स्मार्टफोन में कंपनी के 64 बिट ऑक्टा-कोर किरिन 935 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। हैंडसेट को रफ्तार देने का काम करेगा 3 जीबी का रैम और ग्राफिक्स के लिए मौजूद रहेगा एआरएम का माली-टी628 जीपीयू। स्मार्टफोन में एंड्रॉयड के ऊपर ईएमयूआई 3.1 स्किन दिया गया है। इसमें माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) स्लॉट भी मौजूद है।

हॉनर 7 स्मार्टफोन 20 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ आएगा। यह मात्र 0.1 सेकेंड में ऑटोफोकस कर सकता है। रियर कैमरा आईएमएक्स सेंसर, एफ/2.0 एपरचर, डुअल-एलईडी फ्लैश, 6 लेंस मॉड्यूल और सेफायर ग्लास प्रोटेक्शन से लैस है। सेल्फी के दीवानों के लिए मौजूद है एफ/2.4 एपरचर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा। हुवावे एसेंड मेट 7 की तरह हॉनर 7 में भी रियर कैमरे के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह सेंसर मात्र 0.5 सेकेंड में फिंगरप्रिंट को पढ़ लेगा।
Advertisement

कनेक्टिविटी फ़ीचर में एनएफसी, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस और 4जी एलटीई शामिल हैं। फोन का डाइमेंशन 143.2x71.9x8.5 मिलीमीटर है और वज़न 157 ग्राम। हॉनर 7 स्मार्टफोन 3100 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा जो क्विक चार्जिंग फ़ीचर से लैस है। बैटरी 1 घंटे 25 मिनट में पूरी तरह से चार्ज़ हो जाएगी और 30 मिनट में 50 फीसदी। हॉनर 7 स्मार्टफोन रिवर्स चार्जिंग फ़ीचर के साथ आएगा जिसकी मदद से यूज़र इस स्मार्टफोन का इस्तेमाल करके अन्य डिवाइस को चार्ज़ कर पाएंगे।
Advertisement

हॉनर 7 स्मार्टफोन स्मार्ट हार्डवेयर की से लैस है जिसे कस्टमाइज किया जा सकता है। इस फ़ीचर की मदद से सिंगल प्रेस, लॉन्ग प्रेस या डबल प्रेस एक्शन के जरिए अलग-अलग ऐप खोले जा सकते हैं। कंपनी ने दो बार टैप करके स्क्रीनशॉट लेने वाले फ़ीचर की भी जानकारी दी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  2. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  4. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  5. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  8. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  10. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  4. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  5. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  8. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  9. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  10. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.