हॉनर 5ए स्मार्टफोन 12 जून को होगा लॉन्च

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 7 जून 2016 17:30 IST
हुवावे की सब-ब्रांड हॉनर अपना नया स्मार्टफोन हॉनर 5ए लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। अब कंपनी ने चीनी वेबसाइट वीबो पर हॉनर 5ए स्मार्टफोन की टीजर तस्वीर जारी की है।

हॉनर के वीबो अकाउंट पर हॉनर 5ए स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख की पु्ष्टि की गई है। पोस्ट की गई तस्वीर पर हॉनर 5ए के 12 जून को आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने की जानकारी दी गई है।

हाल ही में हॉनर 5ए स्मार्टफोन चीनी सर्टिफिकेशन साइट वीबो पर लिस्ट हुआ था। लिस्टिंग से हॉनर 5ए में (720 x 1280 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का डिसप्ले हो सकता है। इस फोन के 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड कोर प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज के साथ आने की खबरें हैं। लिस्टिंग के मुताबिक यह फोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। हॉनर 5ए में 2200 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।
 

हॉनर 5ए स्मार्टफोन के साथ हॉनर 5ए प्लस को भी टीना पर लिस्ट किया गया था। लेकिन कंपनी की तरफ से हॉनर 5ए के बारे में किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई है। माना जा रहा है कि हॉनर 5ए सीरीज के स्मार्टफोन बजट कैटेगरी के यूजर को ध्यान में रखकर लॉन्च किए जाएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor, Honor Mobile, Honor 5A, Honor 5A Teaser
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. iPhone 18 के लॉन्च से पहले ₹7945 सस्ती कीमत में मिल रहा ये आईफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Bold N4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल
  2. Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
  3. SIM कार्ड के नियम 24 अगस्त से बदल रहे, पार की लिमिट तो कनेक्शन हो जाएगा बंद
  4. AI अब सिर्फ Chatbot नहीं! ChatGPT से परे ये 4 भारतीय AI टेक्नोलॉजी बदल रही हैं डिजिटल एक्सपीरिएंस
  5. 82% भारतीयों के हाथ से गिरा मोबाइल, प्रोटेक्शन फिर भी नहीं लिया!
  6. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
  7. Asus VM240 AiO डेस्कटॉप पीसी लॉन्च, 24 इंच डिस्प्ले, 512GB स्टोरेज से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. क्रिप्टो मार्केट में जोरदार तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 71,000 डॉलर से ज्यादा 
  9. iQOO TWS 5e लॉन्च: गेमर्स के लिए लो-लेटेंसी फीचर और 50 घंटे तक की बैटरी, कीमत करीब ₹1,800
  10. iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6 vs Vivo T5 Pro 5G: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.