108MP कैमरा और 100W फास्ट चार्जिंग से लैस Honor 50 सीरीज़ लॉन्च, जानें कीमत और खासियतें

Honor 50 सीरीज़ के तहत Honor 50 Pro, Honor 50 और Honor 50 SE स्मार्टफोन को आज 17 जून को चीन में लॉन्च किया गया है। यह तीनों ही फोन 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा से लैस हैं। प्रो में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और हॉनर 50 एसई और हॉनर 50 फोन 60W फास्ट चार्जिंग है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 17 जून 2021 14:03 IST
ख़ास बातें
  • Honor 50 Pro में मौजूद है डुअल सेल्फी कैमरा
  • Honor 50 में 4,300 एमएएच की बैटरी मौजूद है
  • Honor 50 SE फोन इस सीरीज़ का सबसे किफायती फोन है

Honor 50 Pro में मौजूद है चार कैमरे

Honor 50 सीरीज़ के तहत Honor 50 Pro, Honor 50 और Honor 50 SE स्मार्टफोन को आज 17 जून को चीन में लॉन्च किया गया है। यह तीनों ही फोन 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा से लैस हैं। हॉनर 50 प्रो में 100 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है, जबकि हॉनर 50 एसई और हॉनर 50 फोन 60 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ आते हैं। हॉनर 50 प्रो और हॉनर 50 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस है। वहीं, दूसरी ओर हॉनर 50 एसई फोन डायमेंसिटी 900 प्रोसेसर से लैस है। हॉनर 50 सीरीज़ के प्रीमियम मॉडल में कंपनी ने डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप दिया है।
 

Honor 50 Pro, Honor 50, Honor 50 SE price, availability, sale

Honor 50 Pro की कीमत चीन में CNY 3,699 (लगभग 42,300 रुपये) से शुरू होती है, जो कि फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत है। वहीं, फोन के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 3,999 (लगभग 45,800 रुपये) है। Honor 50 की बात करें, तो इसकी कीमत CNY 2,699 (लगभग 30,900 रुपये) से शुरू होती है, जो कि फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत है। वहीं, फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 2,999 (लगभग 34,300 रुपये) है। फोन में एक 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज भी है, जिसकी कीमत CNY 3,399 (लगभग 38,900 रुपये) है। फोन के दोनों ही मॉडल्स की प्री-बुकिंग 25 जून से शुरू होने वाली है।
Advertisement

Honor 50 SE की कीमत CNY 2,399 (लगभग 27,400 रुपये) से शुरू होती है, जिसमें फोन का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। वहीं, फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 2,699 (लगभग 30,900 रुपये) है। इस फोन की प्री-बुकिंग 2 जुलाई से शुरू होगी।
 

Honor 50 Pro specifications

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो डुअल-सिम हॉनर 50 प्रो फोन Android 11 आधारित Magic UI 4.2 पर काम करता है। इसमें 6.72 इंच फुल-एचडी+ (2,676x1,236 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 300 हर्ट्ज़ टच सैम्पलिंग रेट और DCI-P3 वाइड कलर गामुट दिया गया है। इसके अलावा, फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ आपको 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मौजूद है।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा हॉनर 50 प्रो फोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 32 मेगापिक्सल और सेकेंडरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है।

फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी मौजूद है, जिसके साथ आपको 100W सुपरचार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट, वीओएलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वी5.2 आदि शामिल है। इसके अलावा, फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है।
Advertisement
 

Honor 50 specifications

हॉनर 50 फोन में 6.57 इंच फुल-एचडी+ (2,340x1,080 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 300 हर्ट्ज़ टच सैम्पलिंग रेट दिया गया है। इसके अलावा, फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ आपको 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मौजूद है। इस फोन में फोन में 4,300 एमएएच की बैटरी मौजूद है, जिसके साथ आपको 66W सुपरचार्ज चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको इस फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। हॉनर 50 के बाकि के सभी स्पेसिफिकेशन हॉनर 50 प्रो की तरह है, जिसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, क्वाड रियर कैमरा सेटअप शामिल है।  
 

Honor 50 SE specifications

हॉनर 50 एसई फोन इस सीरीज़ का सबसे किफायती फोन है। इसमें आपको 6.78 इंच फुल-एचडी+ (2,388x1,080 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 900 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ आपको 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मौजूद है। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसके  सेंसर बाकि दो फोन की तरह ही हैं। हॉनर 50 एसई में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। फोन का का सेल्फी कैमरा 16 मेगापिक्सल का है और बैटरी 4,000 एमएएच की है, जिसके साथ 66 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। बाकि के सभी स्पेसिफिकेशन बाकि दो मॉडल्स के समान है।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

2676x1236 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.57 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

2340x1080 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 900

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

2388x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.