Honor 50 का नया रेंडर ऑनलाइन लीक, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप Dual Ring मॉड्यूल में होगा स्थित!

Honor 50 सीरीज़ में तीन स्मार्टफोन पेश किए जा सकते हैं, जिसमें Honor 50, Honor 50 Pro और Honor 50 Pro+ फोन शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 12 मई 2021 17:38 IST
ख़ास बातें
  • Honor 50 फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर से लैस हो सकता है
  • Honor 50 Pro फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ दे सकता है दस्तक
  • Honor 50 Pro+ चार कैमरा से हो सकता है लैस

‘Jifeng Blue’ कलर ऑप्शन के साथ आ सकता है हॉनर 50 फोन

Honor 50 सीरीज़ के स्मार्टफोन एक अनोखे डुअल रिंग कैमरा मॉड्यूल डिज़ाइन के साथ दस्तक दे सकते हैं, जिसका इशारा पुरानी लीक्स में भी मिल चुका है। हालांकि, लेटेस्ट लीक में हॉनर 50 का नया रेंडरस ऑनलाइन लीक हुआ है, जिसमें फोन का फुल बैक पैनल देखा जा सकता है। बता दें, पिछली रिपोर्ट्स में केवल फोन के कैमरा मॉड्यूल की जानकारी हासिल हुई थी। खबरों की मानें, तो हॉनर 50 सीरीज़ में तीन स्मार्टफोन पेश किए जा सकते हैं, जिसमें Honor 50, Honor 50 Pro और Honor 50 Pro+ फोन शामिल हो सकते हैं।

Gizmochina की लेटेस्ट रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर ZEALER नामक यूज़र ने Honor 50 सीरीज़ का रेंडर साझा किया है, जिसके जरिए फोन के डिज़ाइन की झलक देखी जा सकती है। हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं है कि लीक रेंडर सीरीज़ के कौन-से फोन का है। डिज़ाइन की बात करें, तो रेंडर में देखा जा सकता है कि फोन के पिछले हिस्से पर दो बड़े कैमरा मॉड्यूल रिंग दी गई हैं, जिसमें से एक मॉड्यूल में एक प्राइमरी कैमरा स्थित है। वहीं दूसरे कैमरा मॉड्यूल में दो कैमरा सेंसर मौजूद है। इससे अंदाजा लगया जा सकता है कि यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा।
Advertisement

रेंडर के अलावा कथित रूप से पोस्ट में यह भी जानकारी दी गई है कि यह फोन ‘Jifeng Blue' (अनुवाद) नाम के कलर ऑप्शन के साथ दस्तक देगा।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि हॉनर 50 फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर से लैस होगा। वहीं, Honor 50 Pro फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ दस्तक देगा। इसके अलावा, Honor 50 Pro+ फोन में क्वाड रियर  कैमरा सेटअप दिया जाएगा तो ऐसे लीक रेंडर वनीला हॉनर 50 या फिर प्रो वेरिएंट का हो सकता है।  
Advertisement

गौरतलब है कि हॉनर 5 सीरीज़ Honor 40 सीरीज़ की सक्सेसर होगी, जो कि जनवरी महीने में चीन में लॉन्च हुई थी। जिसके बाद अब कंपनी इसकी 50 सीरीज़ लेकर आ रही है।
Advertisement
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor 50 series, Honor 50 Pro, Honor 50, Honor
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  3. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  4. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  4. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  5. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  6. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  7. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  8. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  10. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.