200MP कैमरा, 100W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च होंगे Honor 400, 400 Pro फोन! स्पेसिफिकेशन लीक

Honor 400 फोन 6.55 इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2025 13:01 IST
ख़ास बातें
  • Honor 400 फोन में 6.55 इंच AMOLED डिस्प्ले आ सकता है।
  • Honor 400 में Android 15 आधारित MagicOS 9.0 ऑपरेटिंग सिस्टम आ सकता है।
  • Honor 400 Pro फोन 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है।

Honor 400 Pro फोन 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है।

Honor 400 Lite के बाद कंपनी अब अपनी इस स्मार्टफोन सीरीज में दो नए स्मार्टफोन पेश किए जाने की तैयारी कर रही है। ये स्मार्टफोन कथित रूप से Honor 400 और Honor 400 Pro होंगे। लॉन्च से पहले दोनों ही स्मार्टफोन्स के रेंडर्स लीक हो चुके हैं। अब Honor 400 और Honor 400 Pro के स्पेसिफिकेशंस भी ऑनलाइन लीक में सामने आ गए हैं। Honor 400 फोन 6.55 इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस हो सकती है। वहीं, Honor 400 Pro फोन 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इसमें 5300mAh बैटरी आ सकती है। आइए जानते हैं अन्य डिटेल्स। 

Honor 400 सीरीज में नए स्मार्टफोन्स Honor 400 और Honor 400 Pro हो सकते हैं जिनके स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले ऑनलाइन लीक हो गए हैं। 91 मोबाइल्स की रिपोर्ट के अनुसार, Honor 400 फोन में 6.55 इंच AMOLED डिस्प्ले आ सकता है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। इस फोन में 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस हो सकती है। आइए डिटेल में इसके लीक हुए स्पेसिफिकेशंस बताते हैं। 
 

Honor 400 Specifications (rumoured)

Honor 400 में Dynamic Dimming, AI Circadian Night Display, AI Defocus EyeCare, और अल्ट्रा डार्क मोड जैसे खास फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। फोन Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट से लैस होकर आ सकता है। इसमें 5,300mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी आ सकती है और साथ में 66W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 200 मेगापिक्सल का मेन सेंसर हो सकता है, 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा साथ में बताया गया है। सेल्फी के लिए फोन 50MP कैमरा से लैस हो सकता है। 

Honor 400 में Android 15 आधारित MagicOS 9.0 ऑपरेटिंग सिस्टम आ सकता है। फोन में स्टीरियो स्पीकर्स भी होंगे। इसमें कंपनी IP65 रेटिंग दे सकती है। सिक्योरिटी के लिए डिवाइस में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर आ सकता है। फोन का वजन 184 ग्राम बताया गया है। यह 7.3mm तक स्लिम हो सकता है। इसमें NFC सपोर्ट भी दिया जा सकता है। 
Advertisement
 

Honor 400 Pro Specifications (rumoured)

Honor 400 Pro फोन 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट, 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। यह फोन Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट से लैस होगा। फोन में 200MP का मेन कैमरा मिल सकता है जिसमें OIS सपोर्ट भी होगा। साथ में 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस, और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा आ सकता है। फोन में सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा आ सकता है। 

हॉनर 400 प्रो में 5300mAh की बैटरी आ सकती है। साथ में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। कहा गया है कि यह केवल 15 मिनट के चार्ज में 50% चार्ज हो सकेगा। यह फोन IP68/IP69 रेटिंग से लैस हो सकता है। फोन का वजन 208 ग्राम बताया गया है और इसकी मोटाई 8.1mm हो सकती है। 
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5230 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2412x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Lava के 4 फोन पर बड़ी डील, कीमत ₹7,560 से शुरू
  4. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  5. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  4. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  6. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  7. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  8. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  9. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  10. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.