Honor 300 vs 300 Pro vs 300 Ultra: कौन सा फोन है आपके लिए बेस्ट?

तीनों फोन 50MP मेन कैमरा, 5300mAh बैटरी, 100W चार्जिंग से लैस हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 दिसंबर 2024 19:38 IST
ख़ास बातें
  • तीनों फोन 50MP मेन कैमरा, 5300mAh बैटरी, 100W चार्जिंग से लैस हैं।
  • तीनों में OLED डिस्प्ले है।
  • सीरीज की कीमत 2299 युआन (लगभग 26,800 रुपये) से शुरू होती है।

Honor ने अपनी लेटेस्ट स्मार्टफोन सीरीज में Honor 300, Honor 300 Pro और Honor 300 Ultra को पेश किया है

Photo Credit: Honor

Honor ने अपनी बहुचर्चित स्मार्टफोन सीरीज Honor 300 को हाल ही में लॉन्च किया है। कंपनी की इस सीरीज में Honor 300, Honor 300 Pro और Honor 300 Ultra को पेश किया गया है। सीरीज के हरेक मॉडल में अपने कुछ खास फीचर्स हैं जो यूजर को बजट और जरूरतों के हिसाब से चुनने का विकल्प देते हैं। तो आइए आपको बताते हैं कि सीरीज के मॉडल्स में कौन सा फोन किन यूजर्स के लिए बेस्ट है। या फिर अगर आपको तीनों में से चुनना हो तो कौन सा फोन वैल्यू फॉर मनी साबित होता है। 

Design
Advertisement
Honor 300 सीरीज का डिजाइन आपको प्रकृति से प्रेरित लग सकता है। इसके स्लीक डिजाइन और आकर्षक रंगों को देखकर ये लुभाने वाले लगते हैं। Honor 300 में अल्ट्रा थिन स्ट्रेट स्क्रीन का इस्तेमाल कंपनी ने किया है, जबकि Honor 300 Pro में हाइपरबोलॉयड कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। Ultra मॉडल में सबसे लग्जरी डिजाइन देखने को मिलता है।  

Display 
तीनों ही मॉडल्स में चमकीले OLED डिस्प्ले पैनल दिए गए हैं। Honor 300 में 6.7 इंच साइज का स्ट्रेट डिस्प्ले है। जबकि Honor 300 Pro में 6.78 इंच का क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले है। Honor 300 Ultra में भी 6.78 इंच क्वाड कर्व्ड OLED डिस्प्ले मिलता है। इनमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। ये 1.07 बिलियन कलर्स को सपोर्ट करते हैं। 
Advertisement

Camera
फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है जो सेल्फी और ग्रुप फोटो में प्रभावित कर सकता है। रियर साइड देखें तो Honor 300 में 50MP का डुअल कैमरा सेटअप है। मेन लेंस 50MP का है और साथ में 12MP का अल्ट्रावाइड एंगल मैक्रो लेंस है। 
Advertisement

Honor 300 Pro में रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50MP का मेन लेंस है। यहां पर कंपनी ने 50MP का टेलीफोटो लेंस भी जोड़ दिया है। 
Advertisement

Honor 300 Ultra में भी ट्रिपल कैमरा सिस्टम दिया गया है लेकिन इसमें कंपनी ने एक लेंस में खास अंतर दिया है। इस फोन में 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस कंपनी ने दिया है जिसमें OIS सपोर्ट है। इसमें 3.8X ऑप्टिकल जूम फीचर है। यह 100X डिजिटल जूम को भी सपोर्ट करता है। दावा है कि इस फोन में अबतक का सबसे पावरफुल टेलीफोटो कैमरा है। 
Processor, Battery
Honor 300 में Snapdragon 7 Gen 3v प्रोसेसर मिलता है जबकि Pro और Ultra मॉडल में Snapdragon 8 Gen 3 चिप लगी है। तीनों ही फोन में 5300mAh की बैटरी मिलती है जिसके साथ में 100W फास्ट चार्जिंग दी गई है। प्रो व अल्ट्रा मॉडल में एक एडिशनल फीचर मिल जाता है। ये फोन 80W वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करते हैं और WiFi 7 का सपोर्ट भी दिया गया है। 
Advertisement

Price
Honor 300 की कीमत 2299 युआन (लगभग 26,800 रुपये) से शुरू होती है। जबकि Honor 300 Pro की कीमत 3399 (लगभग 40,000 रुपये) से शुरू होती है)। वहीं सीरीज के सबसे प्रीमियम फोन Honor 300 Ultra की कीमत 4199 युआन (लगभग 48,900 रुपये) से शुरू होती है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  2. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  2. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  3. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  4. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  5. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  6. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  7. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  8. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  9. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  10. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.