Honor 200 Pro के रेंडर लीक, 50MP ट्रिपल कैमरा, 100W चार्जिंग के साथ होगा लॉन्च!

खास फीचर में फ्रंट साइड में डुअल सेल्फी कैमरा फोन में मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 मई 2024 21:11 IST
ख़ास बातें
  • मेन सेंसर 50 मेगापिक्सल का है
  • फोन में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर बताया गया है
  • फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है

कंपनी Honor 200 सीरीज के स्मार्टफोन्स को मई के अंत में लॉन्च कर सकती है।

Photo Credit: X/@myplace_myworld

Honor 200 सीरीज में एक और नया एडिशन Honor 200 Pro के रूप में जल्द देखने को मिल सकता है। कंपनी इस सीरीज में Honor 200 Lite को पहले ही लॉन्च कर चुकी है। दरअसल सीरीज Honor 100 की सक्सेसर है। अब इसका Honor 200 Pro चर्चा में है जिसके रेंडर्स भी लीक हो गए हैं। Honor 200 सीरीज में यह टॉप मॉडल होगा जो इस सीरीज के सबसे धमाकेदार स्पेसिफिकेशंस के साथ आने वाला है। फोन में ओवल शेप का कैमरा आइलैंड नजर आया है। आइए जानते हैं सभी खास बातें। 

Honor 200 Pro के रेंडर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। फोन में यूनीक डिजाइन देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @myplace_myworld की ओर से ये रेंडर्स शेयर किए गए हैं। अंडाकार कैमरा आईलैंड में फोन का मेन लेंस 50 मेगापिक्सल वाला सेंसर है। फोन के रियर पैनल में डुअल टोन नजर आया है जो कि ग्लास और फॉक्स लैदर के कॉम्बिनेशन में है। कैमरा आइलैंड में तीन कैमरा मौजूद हैं।

Advertisement
तीन कैमरा में से बॉटम वाला लेंस पेरिस्कोप लेंस बताया जा रहा है जिसमें 50X डिजिटल जूम होगा। मेन सेंसर 50 मेगापिक्सल का है जिसमें f/1.9 से लेकर f/2.4 तक वेरिएबल अपर्चर होने की बात कही गई है। इस फोन में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर बताया गया है। जबकि सीरीज के वनिला मॉडल यानी Honor 200 में Snapdragon 8s Gen 3 देखने को मिल सकता है। फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। 

खास फीचर में फ्रंट साइड में डुअल सेल्फी कैमरा फोन में मिल सकता है। ये दोनों कैमरा पिल-शेप के कटआउट में मौजूद होंगे। Honor 200 और 200 Pro का 3C सर्टिफिकेशन इनकी फास्ट चार्जिंग के बारे में बताता है। जिसके मुताबिक दोनों मॉडल्स में 100W फास्ट चार्जिंग देखने को मिल सकती है। कंपनी इस सीरीज के स्मार्टफोन्स को मई के अंत में लॉन्च कर सकती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.