Honor 200 और 200 Pro स्मार्टफोन 12GB तक रैम, 5,200mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Honor 200 Pro के 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट की कीमत 799 यूरो (करीब 72,300 रुपये) और 699.99 पाउंड (करीब 75,000 रुपये) रखी गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 जून 2024 22:26 IST
ख़ास बातें
  • Honor 200 Pro को 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है
  • Honor 200 को 8GB + 256GB और 12GB + 512GB वेरिएंट्स मिलते हैं
  • Honor 200 सीरीज इस महीने के अंत तक भारत में भी कदम रखने वाली है

Honor 200 Pro (ऊपर तस्वीर में) के इस महीने के अंत में भारत में लॉन्च की पुष्टि की गई है

Photo Credit: Honor

Honor 200 और Honor 200 Pro को MagicBook Pro 16 लैपटॉप के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। दोनों स्मार्टफोन में 120Hz OLED डिस्प्ले मिलते हैं, जो 4,500 nits का पीक ब्राइटनेस लेवल सपोर्ट करते हैं। दोनों में 100W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,200mAh बैटरी मिलती है। इनमें मामूली अंतर के साथ लगभग एक समान कैमरा सेटअप दिया गया है। बता दें स्मार्टफोन सीरीज इसी महीने के अंत में भारत में भी लॉन्च होने वाली है। चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Honor 200 series price

ग्लोबल मार्केट में Honor 200 Pro को मूनलाइट व्हाइट, ब्लैक और ओशियन सियान कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। वहीं, Honor 200 को ब्लैक और व्हाइट के साथ एमराल्ड ग्रीन कलर ऑप्शन मिलता है। Honor 200 Pro के 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट की कीमत 799 यूरो (करीब 72,300 रुपये) और 699.99 पाउंड (करीब 75,000 रुपये) रखी गई है। वहीं, Honor 200 के 8GB रैम और 256GB वेरिएंट को 599 यूरो (करीब 54,200 रुपये) और 499.99 पाउंड (करीब 53,600 रुपये) में लॉन्च किया गया है। इसका एक 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट भी आता है, जिसकी कीमत 649 यूरो और 549 पाउंड है।
Advertisement

बता दें कि Honor 200 और Honor 200 Pro को चीन में लॉन्च किया जा चुका है। Honor 200 के 12/256GB वेरिएंट की कीमत CNY 2,699 (लगभग 30,926 रुपये) है। वहीं 16/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,199 (लगभग 36,749 रुपये) है। Honor 200 Pro के 12/256GB वेरिएंट को चीन में CNY 3,499 (लगभग 40,158 रुपये) और 16GB/1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,499 में लॉन्च किया गया था।
 

Honor 200 Pro specifications

Honor 200 Pro Android 14-बेस्ड MagicOS 8.0 पर चलता है और इसमें 6.78-इंच FHD+ (2,700 x 1,224 पिक्सल) OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,000 nits की पीक ब्राइटनेस लेवल सपोर्ट करता है। डिवाइस Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर पर काम करता है, जिसके साथ 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज को जोड़ा गया है।
Advertisement

Honor 200 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें OIS और EIS सपोर्ट के साथ 50-मेगापिक्सल का मेन सेंसर, OIS और EIS सपोर्ट के साथ 50-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और एक 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल स्नैपर शामिल है। डिवाइस में सामने की तरफ एक 50-मेगापिक्सल सेंसर फिट किया गया है।

डिवाइस में 5,200mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिलती है, जो 100W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 66W वायरलेस चार्जिंग के साथ रिवर्स वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है। Honor 200 Pro में मैजिक पोर्टल और मैजिक कैप्सूल जैसे AI फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।
Advertisement
 

Honor 200 specifications

Honor 200 में भी Pro मॉडल के समान 6.78-इंच कर्व्ड OLED डिस्प्ले है। डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन्स भी Pro मॉडल के समान ही हैं। हालांकि, Honor 200 में Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर मिलता है, जिसके Pro मॉडल के समान 12GB तक कैमर और 512GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

फोटोग्राफी के मामले में भी Honor 200 Pro और Honor 200 एक समान हैं। हालांकि, प्रो मॉडल में शामिल 1/1.3-इंच H9000 मेन सेंसर के विपरीत, स्टैंडर्ड मॉडल में 1/1.56-इंच मेन सेंसर मिलता है। सेल्फी कैमरा में भी कोई अंतर नहीं है। वहीं, बैटरी कैपेसिटी और वायर्ड चार्जिंग आउटपुट में भी कोई अंतर नहीं है, लेकिन स्टैंडर्ड मॉडल में Pro के समान वायरलेस चार्जिंग नहीं मिलती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Attractive and sleek design
  • Vibrant 120Hz OLED display
  • Fast wired charging
  • Capable cameras, especially portraits
  • Bad
  • Bloatware
  • No IP rating
  • The ultra-wide sensor is mediocre
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1200x2664 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Bright display
  • Fast wired charging
  • Capable cameras, especially portraits
  • Bad
  • Bloatware
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1224x2700 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  3. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  4. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  2. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  3. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  4. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  5. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  6. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  7. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  8. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  9. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  10. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.