Honor 200, 200 Pro लॉन्च, 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 16GB RAM से लैस, जानें सबकुछ

Honor 200, 200 Pro में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 मई 2024 15:01 IST
ख़ास बातें
  • Honor 200, 200 Pro में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Honor 200 Pro के रियर में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Honor 200, 200 Pro में 5,200mAh बैटरी दी गई है।

Honor 200 Pro

Photo Credit: Honor

Honor ने चीन में Honor 200 और Honor 200 Pro के साथ अपने नई नंबर सीरीज स्मार्टफोन को पेश किया है। दोनों स्मार्टफोन में 6.7 इंच की OLEDडिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया गया है। ये स्मार्टफोन 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,200mAh बैटरी से लैस हैं। यहां हम आपको Honor 200 और 200 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Honor 200, 200 Pro की कीमत


Honor 200 के 12/256GB वेरिएंट की कीमत CNY 2,699 (लगभग 30,926) है। वहीं 16/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,199 (लगभग 36,749 रुपये) है। Honor 200 Pro के 12/256GB वेरिएंट की कीमत CNY 3,499 (लगभग 40,158 रुपये) और 16GB/1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,499 ($621) रुपये है।

दोनों स्मार्टफोन की बिक्री 31 मई से चीन में शुरू होगी। Honor 12 जून को पेरिस में 200 सीरीज के लिए एक ग्लोबल लॉन्च इवेंट आयोजित कर रहा है, अन्य बाजारों में कीमत और उपलब्धता का पता चलेगा।


Honor 200, 200 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Honor 200, 200 Pro में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। Honor 200 Pro में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Honor 200 में Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। बेहतर वायरलेस और सेल्युलर कनेक्टिविटी के लिए 200 Pro में एक Honor C1+ चिप भी है। ये दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड MagicOS 8.0 पर काम करते हैं। दोनों स्मार्टफोन में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ 5,200mAh बैटरी दी गई है, जिसमें 200 Pro 66W वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट करता है। 

Honor 200 Pro के रियर में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा एक कस्टम H9000 सेंसर का इस्तेमाल करता है जो ओम्निविजन OV50H पर बेस्ड है। वहीं Honor 200 में f/1.95 अपर्चर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है। Honor 200 और 200 Pro में 2.5x ऑप्टिकल जूम, f/2.4 अपर्चर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल IMX856 टेलीफोटो कैमरा है।  तीसरा ऑटोफोकस के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और एक 2.5cm मैक्रो मोड है। वहीं दोनों फोन के फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Bright display
  • Fast wired charging
  • Capable cameras, especially portraits
  • Bad
  • Bloatware
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1224x2700 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Attractive and sleek design
  • Vibrant 120Hz OLED display
  • Fast wired charging
  • Capable cameras, especially portraits
  • Bad
  • Bloatware
  • No IP rating
  • The ultra-wide sensor is mediocre
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1200x2664 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus N6 लॉन्च से पहले लुक हो गया लीक, बॉक्स में मिलेगा इतना कुछ!
  2. AI फीचर वाला फोन ₹1,699 में! itel Power 451 हुआ 2500mAh बैटरी के साथ लॉन्च
  3. 7200mAh बैटरी वाला Vivo Y6a बजट फोन लॉन्च, 6 साल तक बनी रहेगी बैटरी परफॉर्मेंस!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo के लेटेस्ट TWS 5 Pro ईयरबड्स 50 घंटे की बैटरी, 60dB ANC फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  2. सबसे बड़ी स्क्रीन वाला फोन Nubia Neo 5 Max हुआ 7000mAh बैटरी के साथ पेश, जानें सबकुछ
  3. पुरानी UPI ID नहीं पसंद? मिनटों में बदलें, जानें आसान तरीका
  4. Oppo Find X9s मिल रहा Rs 4000 सस्ता! Flipkart पर बड़ा डिस्काउंट
  5. Apple के iPhone 18 Pro और iPad Mini के पैनल की मैन्युफैक्चरिंग कर रही Samsung Display
  6. 7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo X Fold 6, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. India vs Ireland T20I Live: आयरलैंड ने दिया 190 रन का लक्ष्य, मोबाइल और लैपटॉप पर यहां देखें लाइव
  8. Xiaomi 18 Pro में मिल सकता है डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम
  9. Nubia Air Pro: 5000mAh बैटरी, 108MP कैमरा के साथ Nubia का लेटेस्ट, और स्लिम फोन लॉन्च, जानें कीमत
  10. Realme 16, 16 Pro, Pro+ फोन हुए Rs 4000 तक महंगे! जानें नई कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.