50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी वाले Honor फोन की गिरी कीमत, 14 हजार से भी ज्यादा सस्ता खरीदें

Honor 200 5G खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 जुलाई 2025 07:48 IST
ख़ास बातें
  • Honor 200 5G में 6.7 इंच की 1.5K OLED कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है।
  • Honor 200 5G में 5200mAh की बैटरी दी गई है।
  • Honor 200 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

Honor 200 5G में 6.7 इंच की 1.5K OLED कर्व्ड डिस्प्ले है।

Photo Credit: Honor

अगर आप Honor का मिड रेंज स्मार्टफोन Honor 200 5G खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। जी हां इस वक्त ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर इस फोन पर अच्छा खासा ऑफर प्रदान कर रही है, जिसमें कीमत में कटौती और बैंक ऑफर शामिल है। इसके अलावा ग्राहक एक्सचेंज ऑफर में अतिरिक्त बचत पा सकते हैं। यहां हम आपको Honor 200 5G पर मिलने वाले ऑफर्स से लेकर कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Honor 200 5G: Price & Offers

Honor 200 5G का 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 21,749 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि बीते साल जुलाई 2024 में 34,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर में HDFC Bank कार्ड ट्रांजेक्शन पर फ्लैट 1500 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 20,249 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 20,500 रुपये कीमत कम हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। यह फोन लॉन्च कीमत से 14,750 रुपये सस्ता मिल रहा है।

Advertisement

Honor 200 5G: Features, Specifications

Honor 200 5G में 2664×1200 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7 इंच की 1.5K OLED कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। यह फोन ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट से लैस है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड MagicOS 8.0 पर काम करता है।  कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम, 5G, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।

Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो 200 5G के रियर में f/1.95 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा, f/2.4 अपर्चर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल पोर्ट्रेट टेलीफोटो कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.1 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में 100W SuperCharge फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5200mAh की बैटरी दी गई है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  2. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  4. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  5. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  2. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  3. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  4. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  5. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  7. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  8. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  9. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
  10. Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.