Honor 20 सीरीज़ के फोन 21 मई को होंगे लॉन्च

Honor 20 सीरीज़ से 21 मई को पर्दा उठाया जाएगा। इसका खुलासा Huawei के सब-ब्रांड हॉनर ने सोमवार को किया। कंपनी अपनी नई सीरीज़ से लंदन में पर्दा उठाएगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2019 18:07 IST
ख़ास बातें
  • Honor 20 सीरीज़ कंपनी की Honor 10 सीरीज़ का अपग्रेड होगा
  • हॉनर 20 हाइसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर के साथ आने वाला फ्लैगशिप फोन
  • Honor 20 Pro के बारे में भी जानकारी सामने आई
Honor 20 सीरीज़ से 21 मई को पर्दा उठाया जाएगा। इसका खुलासा Huawei के सब-ब्रांड हॉनर ने सोमवार को किया। कंपनी अपनी नई सीरीज़ से लंदन में पर्दा उठाएगी। यह इवेंट कंपनी के इस प्रोडक्ट का ग्लोबल लॉन्च होगा। गौर करने वाली बात है कि कंपनी की इस सीरीज़ का पहला फोन Honor 20i होगा। इसे चीनी मार्केट में 17 अप्रैल यानी बुधवार को लॉन्च करने की पुष्टि पहले ही की जा चुकी है। अभी तक हॉनर 20आई के बारे में बेहद ही काम जानकारी उपलब्ध है। वैसे, कंपनी ने टीज़र से इस फोन के प्रंट कैमरे का रिजॉल्यूशन सार्वजनिक ज़रूर कर दिया था।

इस सीरीज़ में अलग-अलग प्राइस रेंज में अपने किस्म के दो अनोखे हैंडसेट होंगे। इन्हें बाद में भारतीय मार्केट में भी लाया जाएगा। यह जानकारी न्यूज एजेंसी IANS ने दी। कंपनी ने सोमवार को एक ट्वीट में लॉन्च की तारीख का ऐलान किया है। इसके अलावा ग्लोबल वेबसाइट पर भी हॉनर 20 सीरीज़ का टीज़र ज़ारी किया गया।
Advertisement

Honor 20 सीरीज़ कंपनी के Honor 10 सीरीज़ का अपग्रेड होगा। इस सीरीज़ में Honor 20, Honor 20 Pro, Honor 20i, Honor 20A, Honor 20C और Honor 20X को पेश किए जाने की उम्मीद है।

हॉनर 20 हाइसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर के साथ आने वाला फ्लैगशिप फोन होगा। लीक से पता चला है कि यह ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। पिछले हिस्से पर प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा। सेकेंडरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का और तीसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का। अन्य स्पेसिफिकेशन में एंड्रॉयड 9.0 पाई, 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और 3,650 एमएएच बैटरी शामिल हैं।
Advertisement

हाल ही में Honor 20 Pro के बारे में भी जानकारी सामने आई थी। हॉनर 20 प्रो (Honor 20 Pro) को हाइसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर के साथ उतारा जा सकता है, यह कंपनी का फ्लैगशिप चिपसेट है। Honor 20 Pro के तीन वेरिएंट उतारे जा सकते हैं- 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट, 8 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 8 जीबी रैम/256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ। हॉनर 20 प्रो के अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन के पिछले हिस्से में तीन रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। Honor 20 Pro के पिछले हिस्से में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 20 मेगापिक्सल का सेंसर वाइड-एंगल लेंस के साथ और 8 मेगापिक्सल का सेंसर टेलीफोटो लेंस के साथ जो 3x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट के साथ आ सकता है। दावा किया गया है कि फोन की शुरुआती कीमत 2,999 चीनी युआन (लगभग 30,800 रुपये) हो सकती है।
Advertisement

दूसरी तरफ, Honor 20i को बुधवार को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने पहले ही जानकारी दी है कि यह फोन 32 मेगापिक्सल के एआई सेल्फी कैमरे और वाटरड्रॉप नॉच के साथ आएगा।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor 20i, Honor, Honor 20, Honor 20 Pro, Honor 20A, Honor 20C, Honor 20X

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  2. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  3. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  4. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  5. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  6. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  7. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  8. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  10. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.