Honor 10i के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का पता चला

Honor 10i का नया वेरिएंट जल्द मार्केट में आ सकता है। दरअसल, इसके 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के बारे में जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 अप्रैल 2019 16:17 IST
ख़ास बातें
  • Honor 10i को बीते महीने रूस में पेश किया गया था
  • Honor 10i का 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पेश हुआ है
  • Honor 10i में 6.21 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है
Honor 10i का नया वेरिएंट जल्द मार्केट में आ सकता है। दरअसल, इसके 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के बारे में जानकारी सामने आई है। एक Honor स्मार्टफोन को HRY-TL00T और HRY-AL00Ta मॉडल नंबर के साथ चीनी रेगुलेटर साइट TENAA पर लिस्ट किया गया है। माना जा रहा है कि यह Honor 10i है जिसे बीते महीने रूस में पेश किया गया था। कंपनी द्वारा रूसी मार्केट में Honor 10i को 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट लाया गया। लिस्ट किए गए नए मॉडल 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस हैं।

TENAA लिस्टिंग के मुताबिक, Honor 10i HRY-TL00T मॉडल के स्पेसिफिकेशन रूस में लॉन्च किए गए Honor 10i वाले ही हैं। हालांकि, HRY-AL00Ta वेरिएंट में 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम हैं। स्टोरेज 64 जीबी और 128 जीबी है। यह साफ नहीं है कि HRY-AL00Ta मॉडल के कितने स्टोरेज मॉडल होंगे। TENAA लिस्टिंग के बारे में सबसे पहले TechAndroids द्वारा जानकारी दी गई।

याद रहे कि Honor 10i को बीते महीने रूस में पेश किया गया था। फोन की कीमत अभी भी रहस्य ही है। फोन के तीन कलर वेरिएंट होंगे- ब्लैक, रेड और ब्लू। रेड और ब्लू वेरिएंट 3डी ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आते हैं। लेकिन ब्लैक वेरिएंट में 3डी फिनिश तो है, लेकिन ग्रेडिएंट नहीं है।

Honor 10i में 6.21 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन के फ्रंट पैनल पर वाटरड्रॉप नॉच है। Honor 10i स्मार्टफोन तीन अलग-अलग रंग में मिलेगा। रेड और ब्लू वेरिएंट के बैक पैनल पर 3डी ग्रेडिएंट फिनिश है तो वहीं ब्लैक वेरिएंट के बैक पैनल पर आपको बिना ग्रेडिएंट के 3डी फिनिश मिलेगी।

स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। फोन में 4 जीबी रैम के साथ फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 128 जीबी स्टोरेज है। Honor 10i में एनएफसी, फेस अनलॉक सपोर्ट, एंड्रॉयड 9 पाई (Android 9 Pie) पर आधारित ईएमयूआई (EMUI) पर चलता है।
Advertisement

अब बात हॉनर 10आई के कैमरा सेटअप की। Honor 10i में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के पिछले हिस्से में 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/1.8 है, सेकेंडरी सेंसर 8 मेगापिक्सल का है और 2 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का एआई फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी की बात करें तो यह हैंडसेट 4जी वीओएलटीई सपोर्ट, 3,400 एमएएच बैटरी, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर, ब्लूटूथ और वाई-फाई सपोर्ट शामिल है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor 10i, Honor

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G नेटवर्क, 2 लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने की भी तैयारी
  2. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका
  3. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
  5. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  6. Honor Magic 9 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. LPG गैस पर सब्सिडी पाने के लिए PMUY के लिए ऐसे करें अप्लाई
  8. iPhone 18 Pro का इंतजार? मिलेंगे तीन सबसे बड़े कैमरा अपग्रेड!
  9. Tecno Pova 8 Pro 5G के बैक पैनल पर मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  10. Flipkart Freedom Sale: 65 इंच स्मार्ट टीवी पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, कीमत ₹36 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.