Honor 10 Lite भारत में 8 जनवरी को हो सकता है लॉन्च, Flipkart पर बिकेगा

Honor भारत में 8 जनवरी को एक स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। इस संबंध में टीज़र आना शुरू हो गया है। कंपनी ने हैंडसेट के नाम का खुलासा तो नहीं किया है, लेकिन इसके द्वारा 2019 में सेल्फी लेने के तरीके में बदलाव का दावा किया गया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 7 जनवरी 2019 13:44 IST
ख़ास बातें
  • Honor 10 Lite एफ/ 2.0 अपर्चर वाले 24 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे से लैस
  • Honor 10 Lite में रियर पर दो कैमरे दिए गए हैं
  • 6.21 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है हॉनर 10 लाइट में
Honor भारत में 8 जनवरी को एक स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। इस संबंध में टीज़र आना शुरू हो गया है। कंपनी ने हैंडसेट के नाम का खुलासा तो नहीं किया है, लेकिन इसके द्वारा 2019 में सेल्फी लेने के तरीके में बदलाव का दावा किया गया है। टीज़र को ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर जारी किया गया है और इससे साफ है कि फोन एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी Honor 10 Lite स्मार्टफोन को मार्केट में उतारेगी। टीज़र से खुलासा हुआ है कि स्मार्टफोन वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच होगा।

Flipkart पर Honor 10 Lite के लिए अलग वेबपेज लाइव हुआ है। इसे 8 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। फोन से रात 8 बजे पर्दा उठाया जाएगा। टीज़र में साफ-साफ कहा गया है कि यह फोन सेल्फी लेने के तरीके को बदल देगा।। याद रहे कि Honor 10 Lite एफ/ 2.0 अपर्चर वाले 24 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे के साथ आता है।
Advertisement
 

Honor 10 Lite की भारत में कीमत (अनुमानित)

इस फोन को चीनी मार्केट में नवंबर में पेश किया गया था। यहां हॉनर 10 लाइट की कीमत 1399 चीनी युआन (करीब 14,400 रुपये) से शुरू होती है। इस दाम में 4 जीबी रैम/ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाता है। 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज मॉडल का दाम 1,699 चीनी युआन (करीब 17,500 रुपये) है। सबसे महंगा मॉडल 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वाला है। इसका दाम 1899 चीनी युआन (करीब 19,500 रुपये) है। हम भारत में Honor 10 Lite की कीमत इसी के आसपास होने की उम्मीद कर सकते हैं। स्मार्टफोन ग्रेडिएंट ब्लू, ग्रेडिएंट रेड, लिली वैली व्हाइट और मैजिक नाइट ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा।
 

Honor 10 Lite स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) हॉनर 10 लाइट एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0.1 पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.21 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 415 पिक्सल प्रति इंच है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉम किरिन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। इसके 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम वाले वेरिएंट हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Honor 10 Lite में रियर पर दो कैमरे दिए गए हैं। प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और यह एफ/1.8 अपर्चर से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे।
Advertisement

Honor 10 Lite के कनेक्टिविटी फीचर में डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2 एलई, 3.5 एमएम ऑडियो जैक,  जीपीएस/ ए जीपीएस और ग्लोनास शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, कंपास, ग्रेविटी सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन की बैटरी 3,400 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 154.8x73.64x7.95 मिलीमीटर है और वज़न 162 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Decent performance
  • Good battery life
  • Bad
  • Average cameras
  • Camera AI isn’t useful
  • Lacks fast charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.21 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉम किरिन 710

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.