Honor 10 आज होगा लॉन्च, फ्लिपकार्ट पर होगी एक्सक्लूसिव बिक्री

हुवावे ब्रांड का Honor 10 स्मार्टफोन आज भारत व अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में लॉन्च होगा। Honor 10 पिछले महीने चीन में लॉन्च हुआ था...

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 मई 2018 11:19 IST
हुवावे ब्रांड का Honor 10 स्मार्टफोन  आज भारत व अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में लॉन्च होगा। Honor 10 पिछले महीने चीन में लॉन्च हुआ था, जिसमें एआई और हाईसिलिकन किरिन 970 प्रोसेसर देखा गया था। ठीक वैसा, जो  Huawei P20 Pro में है। इसमें ईएमयूआई फीचर भी है, जिसके लिए दावा किया गया है कि यह बेहतर सेल्फी और फेस डिटेक्शन की सुविधा देगा। इसमें हुवावे पी20 फैमिली जैसा कलर फिनिश, डुअल रियर कैमरा सेटअप और डिस्प्ले नॉच दिया गया है।

कंपनी ने इंडिया लॉन्च को लेकर दो मुख्य तथ्यों का खुलासा किया है - यह 16 मई की रात से उपलब्ध होगा। दूसरा, इसकी बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर होगी। दरअसल, हॉनर 10 फ्लिपकार्ट की 'बिग शॉपिंग डेज़ सेल' के आखिरी दिन बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
 

Honor 10 लॉन्च लाइव स्ट्रीम



हॉनर 10 का लॉन्च इवेंट लंदन में दोपहर 2 बजे तय है। यानी भारत में इसकी लाइव स्ट्रीमिंग शाम 6:30 बजे देखी जदा सकती है। ऐसा पहली बार है, जब हैंडसेट चीन के बाहर शोकेस किया जाएगा। आप नीचे दिए गए वीडियो में भी लाइव स्ट्रीमिंग का मज़ा ले सकते हैं।
 

Honor 10 कीमत व स्पेसिफिकेशन

Honor 10 का एक बैनर लीक हुआ था, जिसमें इसका ट्विलाइट 3डी बैक पैनल दिखा था। साथ ही इसमें पीछे की ओर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है, जिससे अंदाज़ा लगाया गया है कि इसे आगे की ओर दिया गया होगा। साथ ही इसमें हॉरिजोंटल डुअल कैमरा सेटअप होगा। रिपोर्ट कहती है कि फोन के फ्रंट में आईफोन X जैसा नॉच भी होगा। इसके अलावा लीक में पता चला है कि फोन में किरीन 970 चिपसेट होगा। 6 जीबी के रैम दिए जाएंगे।

इंटरनल स्टोरेज 256 जीबी स्टोरेज होगा। इससे इतर Honor 10 में 5.8 इंच का डिस्प्ले होगा। यह फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाला होगा। कैमरे की बात करें तो इसके रियर में 16+24 मेगापिक्सल के सेंसर दिए जाएंगे। फ्रंट कैमरा 24 मेगापिक्सल होगा। इसके अतिरिक्त फोन को पावर देने के लिए मौज़ूद होगी 3400 एमएएच की बैटरी। बैटरी क्विक चार्जिंग सपोर्ट से लैस होकर आएगी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great display
  • Sleek and compact
  • Good performance
  • Capable cameras
  • Bad
  • Weak battery life
  • Overheats when stressed
  • Problematic fingerprint sensor
  • Mixed results with camera AI
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.84 इंच

प्रोसेसर

किरिन 970

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 24-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: honor, Huawei, Flipkart

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 Pro Max में हो सकता हैचिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Realme C83 5G भारत में लॉन्च: बजट में 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. आग के गोले जैसा ग्रह मिला! बन सकता है चट्टानों से भरी सुपर-अर्थ!
  2. Upcoming Smartphones March 2026: Oppo K14 5G, Xiaomi 17 Ultra, Oppo Find N6 समेत जानें पूरी लिस्ट
  3. 14 हजार तक सस्ता खरीदें Oppo का 200MP का कैमरा वाला फोन! यहां मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट
  4. Honor X80i में मिल सकती है 6,800mAh की बैटरी, TENAA पर हुई लिस्टिंग
  5. Poco C85x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  6. कौन सा ऐप खा रहा है फोन की बैटरी? जल्द खुद बताएगा Google
  7. Poco X8 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Google Pixel 10a की भारत में शुरू हुई बिक्री, 5,100mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. itel ने भारत में लॉन्च किया Zeno 100 स्मार्टफोन, Rs 7 हजार में 5000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले
  10. Realme C83 5G भारत में लॉन्च: बजट में 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.