सिंगल चार्ज में 523km चलेगी Honda Acura ZDX, Tesla और Ford को देगी टक्कर

Acura ZDX का बेस मॉडल एक बार चार्ज होकर 325 मील (523 किमी) की रेंज प्रदान कर सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 अगस्त 2023 12:06 IST
ख़ास बातें
  • Honda Acura ZDX Electric SUV की एक्स शोरूम कीमत लगभग 60,000 डॉलर है।
  • Honda Acura ZDX सिंगल चार्ज में 523 किमी की रेंज प्रदान कर सकता है।
  • Honda Acura ZDX Electric SUV 2024 में दस्तक देगी।

Honda Acura ZDX 10 मिनट चार्ज होकर 130 किमी चल सकती है।

Photo Credit: Acura

जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी Honda के लग्जरी व्हीकल डिविजन Acura ने Honda Acura ZDX Electric SUV को पेश किया है जो कि 2024 में दस्तक देगी। नई इलेक्ट्रिक कार Tesla और Ford जैसी कंपनियों को टक्कर देने के लिए तैयारी कर रही है। Acura ZDX, लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में एक बेहतर ऑप्शन प्रदान करती है। Acura ZDX का बेस मॉडल एक बार चार्ज होकर 325 मील की रेंज प्रदान कर सकता है। Acura को होंडा ने 1986 में स्थापित किया था जो कि जापान का पहला लग्जरी ऑटोमोटिव ब्रांड बन गया। यहां हम आपको Honda Acura ZDX के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Honda Acura ZDX की कीमत


Honda Acura ZDX Electric SUV की एक्स शोरूम कीमत लगभग 60,000 डॉलर (करीब 49,85,568 रुपये) होगी। उपलब्धता की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक कार की डिलीवरी 2024 की शुरुआत में हो सकती है।


Advertisement
Honda Acura ZDX के फीचर्स


Honda Acura ZDX में मनोरंजन के लिए प्रीमियम बैंग एंड ओल्फसेन ऑडियो सिस्टम दिया गया है। ZDX का प्रदर्शन और फीचर्स इसको सबसे अलग बनाते हैं। Acura ZDX  की इलेक्ट्रिक मोटर 500Hp की पावर प्रदान करती है। इस कार में एंड्रॉइड ऑटो, एप्पल कारप्ले और एक प्रीमियम बैंग एंड ओल्फसेन ऑडियो सिस्टम दिया गया है। सेफ्टी के लिए टाइप एस वेरिएंट में रियर पेडेस्ट्रियन अलर्ट और हैंड्स-फ्री क्रूज ड्राइवर एसिस्टेंस जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Acura ZDX का बेस मॉडल एक बार चार्ज होकर 325 मील (523 किमी) की रेंज प्रदान कर सकता है। वहीं सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में 81 मील (लगभग 130 किमी) तक चल सकती है।

Honda नॉर्थ अमेरिका में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधार करने के प्लान के साथ नए वाहनों को भी ला रही है। कंपनी ने अन्य वाहन निर्माताओं के साथ मिलकर 30 हजार स्टेशन तैयार करने का फैसला किया है। आमतौर पर इलेक्ट्रिक वाहनों से जुड़ी रेंज की चिंता को Honda  खत्म करना चाहती है। कंपनी का 10 मिनट का टॉप-अप फीचर इसमें बढ़ोतरी कर रहा है। Acura ZDX के साथ होंडा इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में प्रवेश करने के साथ बहुत कुछ नया प्रदान कर रही है। 
Advertisement

   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.