Homtom ब्रांड ने भारत में रखा कदम, लॉन्च किए तीन नए स्मार्टफोन

चीन की हैंडसेट निर्माता कंपनी हॉमटॉम ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में Homtom H1, H3, H5 तीनों स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। तीनों स्मार्टफोन तीन साल की वारंटी और दो बार स्क्रीन रिप्लेसमेंट के साथ मिलेंगे।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 24 अगस्त 2018 17:56 IST
ख़ास बातें
  • Homtom ब्रांड ने लॉन्च किए एच1, एच3, एच5
  • भारत में कीमत 7,490 रुपये से शुरू
  • तीन साल की वारंटी के साथ आएंगे Homtom H1, H3, H5
चीन की हैंडसेट निर्माता कंपनी हॉमटॉम ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में कदम रखते हुए अपने तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए। Homtom H1, H3, H5 तीनों ही वेरिएंट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो ऑउट-ऑफ-बॉक्स पर चलेंगे। हॉमटॉम एच1, हॉमटॉम एच3, हॉमटॉम एच5 फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं। Homtom H1, H3, H5 तीनों हैंडसेट 64 बिट मीडियाटेक चिपसेट से लैस हैं। तीनों स्मार्टफोन तीन साल की वारंटी और दो बार स्क्रीन रिप्लेसमेंट के साथ मिलेंगे। इनकी शुरुआती कीमत 7,499 रुपये है। हॉमटॉम एच1, हॉमटॉम एच3, हॉमटॉम एच5  में डुअल रियर कैमरा और 4जी सपोर्ट भी मिलेगा। कंपनी Homtom प्लान कर रही कि वह अपने सभी स्मार्टफोन का उत्पादन भारत में मेक-इन-इंडिया नेतृत्व के तहत करे।
 

Homtom H1, H3, H5 की भारत में कीमत

भारत में Homtom H1 की कीमत 7,490 रुपये, Homtom H3 की कीमत 9,990 रुपये और Homtom H5 की कीमत 10,990 रुपये है। हॉमटॉम एच1 और एच5 ब्लैक और गोल्ड कलर में मिलेंगे। हॉमटॉम एच3 ब्लैक, सिल्वर और ब्लू कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। तीनों ही स्मार्टफोन भारत में रिटेल स्टोर पर बेचे जाएंगे।
 

Homtom H1 के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाला हॉमटॉम एच1 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। स्मार्टफोन में 5.5 इंच का एचडी+ इनसेल डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 640x1280 पिक्सल है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18.9 है। स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम मिलेगी। फोन में पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा मिलेगा। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का होगा और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का। रियर कैमरा के साथ एलईडी फ्लैश भी दी गई है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। यह स्मार्टफोन फेस अनलॉक फीचर के साथ आता है। Homtom H1 में आपको 16 जीबी स्टोरेज मिलेगी, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वोल्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो यूएसबी पोर्ट मिलेगा। बैक पैनल पर आपको फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। स्मार्टफोन में 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
 

Homtom H3 के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाला हॉमटॉम एच3 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। स्मार्टफोन में 5.5 इंच का एचडी+ इनसेल डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1440 पिक्सल है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18.9 है। स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम मिलेगी। फोन में पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा मिलेगा। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का होगा और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का। रियर कैमरा के साथ एलईडी फ्लैश भी दी गई है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। यह स्मार्टफोन फेस अनलॉक फीचर के साथ आता है। Homtom H1 में आपको 32 जीबी स्टोरेज मिलेगी, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वोल्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो यूएसबी पोर्ट मिलेगा। बैक पैनल पर आपको फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। स्मार्टफोन में 3,500 एमएएच की बैटरी दी गई है।
 

Homtom H5 के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाला हॉमटॉम एच5 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। स्मार्टफोन में 5.5 इंच का एचडी+ इनसेल डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1440 पिक्सल है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18.9 है। स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम मिलेगी। फोन में पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा मिलेगा। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का होगा और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का। रियर कैमरा के साथ एलईडी फ्लैश भी दी गई है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। यह स्मार्टफोन फेस अनलॉक फीचर के साथ आता है। Homtom H1 में आपको 32 जीबी स्टोरेज मिलेगी, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वोल्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो यूएसबी पोर्ट मिलेगा। बैक पैनल पर आपको फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। स्मार्टफोन में 3,300 एमएएच की बैटरी दी गई है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6739डब्ल्यूडब्ल्यू

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

640x1280 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6739डब्ल्यूडब्ल्यू

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6739डब्ल्यूडब्ल्यू

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  2. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT 5.5 Cyber: हैकर्स की खैर नहीं! ChatGPT का खास वर्जन करेगा साइबर सिक्योरिटी, जल्द होगा रोलआउट
  2. Apple के लिए iPhone 17 सबसे ज्यादा डिमांड वाली स्मार्टफोन सीरीज 
  3. Xiaomi Smart Band 10 Pro धांसू फीचर्स के साथ लीक! मई में हो सकता है लॉन्च
  4. Huawei Nova 15 Max में मिलेगी 8500mAh बैटरी, 50MP मेन कैमरा, लॉन्च डेट लीक
  5. iQOO Z11, iQOO Z11x का ग्लोबल लॉन्च 6 मई को! 12GB रैम के साथ मिलेगा पावरफुल चिपसेट, Geekbench पर आया नजर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 2500W पावर वाला चार्जर Belkin ने किया लॉन्च, 7 डिवाइस एकसाथ करता है चार्ज, जानें कीमत
  8. 17 हजार से सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  10. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.