बच्चों के लिए खास स्मार्टफोन HMD XploraOne जल्द होगा लॉन्च, जानें फीचर्स

HMD XploraOne एक बेसिक फोन होने वाला है जिसमें बेसिक फीचर्स जैसे कॉल और मैसेजिंग आदि मिलेंगे।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 दिसंबर 2025 09:14 IST
ख़ास बातें
  • HMD XploraOne एक बेसिक फोन होने वाला है।
  • कैलेंडर, केल्कुलेटर, और गैलरी जैसे बेसिक ऐप्स मिलेंगे प्री-लोडेड।
  • पेरेंट्स के पास फोन का फुल कंट्रोल होगा।

HMD XploraOne एक बेसिक फोन होने वाला है जिसमें बेसिक फीचर्स मिलेंगे

डिजिटल जमाना है और नई पीढ़ियां भी तेजी से डिजिटल जिंदगी की ओर बढ़ रही हैं। आज के समय में बच्चे हों या बुजुर्ग, स्मार्टफोन सबकी जरूरत बन गया है। HMD अब खासतौर पर बच्चों के लिए एक फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। यह फोन कंपनी पहले कुछ चुनिंदा मार्केट्स में पेश करेगी। कंपनी ने इसके लिए वियरेबल बनाने वाली कंपनी Xplora के साथ भागीदारी की है और इसी तर्ज पर फोन का नाम HMD XploraOne रखा गया है। आइए जानते हैं कैसा होने वाला है यह खास फोन HMD XploraOne, और कैसे होंगे इसमें फीचर्स। 
 
HMD XploraOne नाम से जल्द ही एक किड-फ्रेंडली फोन मार्केट में दिखाई दे सकता है जो खासतौर पर बच्चों के लिए डिजाइन किया गया फोन होगा। वियरेबल मेकर Xplora के साथ HMD भागीदारी में इस फोन को पेश करेगी। फोन में बेसिक फीचर्स मिलेंगे जैसे कॉलिंग और टेक्स्ट मैसेज आदि। इसमें ध्यान भटकाने वाले ऐप नहीं दिए जाएंगे और न ही इंटरनेट के माध्यम से बहुत अधिक ध्यान भटकाने वाले फीचर्स होंगे। फोन को Xplora ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। यूजर्स चाहें तो फोन के लिए रजिस्टर कर सकते हैं। 

HMD XploraOne एक बेसिक फोन होने वाला है जिसमें बेसिक फीचर्स जैसे कॉल और मैसेजिंग मिलेंगे। फोन में कैमरा भी होगा जिसमें रियर और फ्रंट कैमरा दोनों ही मौजूद होंगे। फोन में टॉप पर एक बटन दिया गया है और नेविगेशन सपोर्ट है। कैलेंडर, केल्कुलेटर, और गैलरी जैसे बेसिक ऐप्स फोन में पहले से ही मौजूद रहेंगे। फोन में कंपनी ने इंटरनेट और सोशल मीडिया का एक्सेस नहीं दिया है। 

Advertisement

एचएमडी एक्सप्लोरा वन में पेरेंट्स फोन से किसी कॉन्टेक्ट को हटा, जोड़, या ब्लॉक भी कर सकते हैं। यानी पेरेंट्स के पास फोन का फुल कंट्रोल होगा। इसके अलावा फोन में लोकेशन ट्रैकिंग फीचर भी दिया है जो डिवाइस लोकेशन बता सकता है। 

HMD XploraOne Specifications (Expected)

HMD XploraOne के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कंपनी ने अधिकारिक रूप से नहीं किया है। लेकिन टिप्स्टर @smashx_60 ने फोन के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा लॉन्च से पहले ही कर दिया है। इसमें 3.2 इंच का QVGA IPS डिस्प्ले पैनल दिया जा सकता है जिस पर 2.5D कोटिंग है। फोन में रियर में 2 मेगापिक्सल का कैमरा है, और फ्रंट में 0.3 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

फोन में Unisoc T127 चिपसेट होगा जिसके साथ 64MB रैम और 128MB ऑनबोर्ड स्टोरेज होगी। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकेगा। फोन में 2000mAh की बैटरी होगी और टाइप-सी का सपोर्ट होगा। डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए इसमें IP52 रेटिंग देखने को मिल सकती है। फोन चारकोल, और स्यान ब्लू कलर्स में आ सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Turbo 6 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, चीन में मिला सर्टिफिकेशन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 7,000mAh बैटरी वाले Motorola Edge 70 Neo की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, स्पेसिफिकेशन्स भी आए सामने
  2. Redmi Turbo 6 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, चीन में मिला सर्टिफिकेशन
  3. BSNL के सस्ते प्लान, ₹172 में महीने भर तक अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का लाभ
  4. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. Asus ने TUF Gaming F16, A15 लैपटॉप के साथ T700 Mini डेस्कटॉप किया लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. ₹3.97 लाख कीमत, 180Km से ज्यादा रेंज! Montra ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक ऑटो
  7. Hyundai ने पेश की 490Km तक रेंज वाली 7-सीटर Neira इलेक्ट्रिक, जानें भारत में कब होगी लॉन्च
  8. Google Play Best Apps of 2026: प्ले स्टोर पर इन ऐप्स का जलवा, बने 2026 के बेस्ट गेम्स और ऐप्स, देखें लिस्ट
  9. दिल्ली Trade Fair में QR Code स्कैम, महिला का iPhone लॉक, टिकट का झांसा देकर ठगे पैसे
  10. 12 महीने तक मुफ्त चलाएं ChatGPT Plus, इन लोगों को फ्री मिल रहा है सब्सक्रिप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.